सेहत

नींबू पानी के फ़ायदे

नींबू पानी, स्वाद के साथ रखता है सेहत का ख़याल


हम कई बार लोगों को कहते हुए सुनते हैं की यदि सुबह उठ कर गरम पानी में नींबू डालकर पिया जाए तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफ़ी लाभदायी होता है। पानी और नींबू दोनो ही अत्यधिक गुणों से भरे होते हैं। पानी हमारे शरीर को हायड्रेट करता है और नींबू में कैलशियम, पोटैशियम, विटामिन जैसे पोषक तत्वों की भरमार होती है।

इसका लाभ उठाने के लिए आपको करना यह होगा की एक ग्लास गुनगुने पानी में आधे नींबू को निचोड़ लें। आप चाहे तो आप इसमें शहद भी डाल सकते हैं। उठने के बाद सबसे पहले इसे पिएँ और नाश्ते और इसमें आधे घंटे का अंतराल ज़रूर रखें।

नींबू पानी के फ़ायदे
नींबू पानी के फ़ायदे

यहाँ पढ़ें : क्या आप को पता है शहद के फायदे के बारे में

आइऐ जाने इसके फ़ायदे:-

  1. यह पाचनक्रिया को सुधारता है। इसके कुछ तत्व बाइल को बनाने में सहायक होते है जिसका परिणाम अच्छी पाचनकरिया में दिखता है।
  2. यह वज़न घटाने में सहायक होता है। अगर आप भी बहुत समय से वज़न कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो प्रतिदिन नींबू पानी पीयें इसमें मोजूद पेक्टिन फ़ाइबर आपकी पतला होने में सहायता करते हैं।
  3. यह त्वचा को साफ़ और सुंदर बनाता है। यह रक्त की सफ़ाई कर नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करता है। नींबू मे मोजूद विटामिन c त्वचा पर झुर्रियाँ पड़ने से बचाव करता है। इसका प्रतिदिन सेवन आपकी त्वचा को आसानी से सुंदर और आकर्षक बना सकता है।
  4. यह रोग-प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ाता है। इससे ज़ुकाम और फलू की सम्भावना कम होती है क्योंकि विटामिन c रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है। यह शरीर की आयरन सोखने की क्षमता को भी बढ़ाता है जो एक स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए अत्यंत आवश्यक है।
  5. यह मुँह से आने वाली दुर्गन्ध की समस्या को हल करता है। यह मुँह की सफ़ाई कर सलाइवा बनाने में सहायता करता है जो दुर्गन्ध बनाने वाले बैक्टीरीआ को ख़त्म करता है। यह जीभ पर जमी सफ़ेद परत को भी हटाता है जो खाने और बैक्टीरीआ से बनती है और मग से आने वाली दुर्गन्ध का कारण बनती है।
  6. यह रक्तचाप  को नियंत्रण में रखता है। जो लोग उच्च रक्तचाप की बीमारी से जुँझ रहे है उनके लिए यह बहुत लाभदायी है। इसमें मोजूद पोटैशियम अच्छे से सोने में सहायता करता है और तनाव भी कम करता है जिससे उच्च रक्तचाप सामान्य स्तर पर आ जाता है।

क्या आप साधारण से दिखने वाले नींबू पानी के इतने फ़ायदे के बारे में जानते थे? नींबू और पानी मिलकर एक ऐसी ड्रिंक बनाती है जो स्वादिष्ट तो होती ही है और सेहत का भी ख़याल रखती है। इसके पोषक तत्व हमारे शरीर को ऊर्जा से भर के हमारे दिन को एक बेहतरीन शुरुआत प्रदान करते हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button