लाइफस्टाइल

Thursday remedies for money: गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम, रुष्ट हो जाएंगे भगवान

 Thursday remedies for money: गुरुवार के दिन दान – पुण्य करने से मिलता है बेहद लाभ, ट्राई करें ये उपाय

Highlights –

  • गुरुवार का दिन बृहस्पति देव, श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है।
  • इस दिन लोग इन देवी-देवताओं की पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं।
  • ऐसा कहा जाता है कि अगर गुरु मजबूत हो तो व्यक्ति को जीवन में खूब तरक्की मिलती है।
  • सारे कार्य सफल होते हैं और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलती है।
  • वहीं गुरु कमजोर हो तो व्यक्ति को हर कार्य में असफलता मिलती है और आर्थिक तंगी भी बनी रहती है।

Thursday remedies for money: गुरुवार का दिन बृहस्पति देव, श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन लोग इन देवी-देवताओं की पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि अगर गुरु मजबूत हो तो व्यक्ति को जीवन में खूब तरक्की मिलती है। सारे कार्य सफल होते हैं और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलती है। वहीं गुरु कमजोर हो तो व्यक्ति को हर कार्य में असफलता मिलती है और आर्थिक तंगी भी बनी रहती है।

अगर आपके भी काम में रुकावट आती है और पैसों की तंगी बनी रहती है तो गुरुवार के दिन किए गए कुछ खास उपायों से आपकी सारी समस्या दूर हो सकती है। इन उपायों से आप भी पैसों की तंगी से पार पा सकते हैं।

गुरुवार को सुबह स्नान के बाद बृहस्पति देव की पूजा अवश्य करें। इसके बाद तुलसी की एक माला से ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें।इससे आपके जीवन में सुख और समृद्धि आएगी।साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

गुरुवार की पूजा हमेशा पीले रंग के वस्त्र पहन कर करनी चाहिए। इससे भगवान विष्णु आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। गुरुवार के दिन धन एवं वैभव की देवी माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। इससे पैसे-रुपयों से जुड़ी दिक्कतें दूर होती है।

ऐसा कहा जाता है कि गुरुवार के दिन न तो किसी को उधार दें और न ही किसी से उधार लें। गुरुवार के दिन ऐसा करने से आर्थिक तंगी के हालात बनते हैं।

Read more: Bollywood Celebs Controversial statements: रणबीर कपूर से लेकर बिपाशा बसु तक वो कलाकार जिनके बेतुके बयान पर आपको भी आ जाएगा गुस्सा।

इस दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा उन्हें पीले फूल, चने की दाल और गुड़ चढ़ाना भी अच्छा सौभाग्य लाता है।

गुरूवार के दिन इस बात का ध्यान दें कि भगवान को चढ़ाए केले का सेवन खुद न करें। इससे आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

पति के पत्नी के बीच कोई समस्या चल रही हो तो दोनों को गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। इससे दोनों के जीवन में सुख और सौभाग्य बढ़ेगा।

हिंदू धर्म में गुरूवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यदि इस दिन स्नान करत् समय पानी में चुटकीभर हल्दी मिला कर स्नान किया जाए तो अधिक फलदायी होता है। ऐसा करने से गुरू मजबूत होता है और आर्थिक संकट से निजात मिलती है।

वैसे तो सप्ताह के किसी भी दिन दान – पुण्य का बड़ा महत्व है। लेकिन गुरूवार के दिन खासकरके दान का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। मान्यता है कि गुरूवार के दिन पीला वस्त्र दान में देना बेहद शुभ होता है। इसके अलावे खाने – पीने की वस्तु भी दान करना अच्छा माना जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button