लाइफस्टाइल

लोग आपके व्यक्तित्व के बारे में अंदाजा लगाते हैं इन बातों से

क्या आप जानते हैं ये 5 चीज़ें बताती हैं आपके व्यक्तित्व के बारे में


कई बार एक इंसान को देख के हम उसके बारे में अंदाजा लगा लेते हैं कि उस इंसान का व्यक्तित्व कैसा होगा। परंतु सोचने वाली बात यह है की आखिर वे बातें क्या हैं जो मनुष्य के व्यक्तित्व का पर्चा खोल देती हैं। हमारे पास ऐसी ही बातों की सूचि है।

जहाँ इन बातों से दूसरे इंसान के व्यक्तित्व के बाव में पता चलता है वहीं दूसरे लोग भी इन बातों से आपके में धारना बना लेते हैं इसलिए जब भी कभी आप कही जाएँ या फिर किसी से मिलें तो इन बातों का ज़रूर ध्यान रखें क्योकिं जहाँ यह आपको अच्छा दिखा सकते हैं वही ये आपके व्यक्तित्व के बारे में कुछ गलत भी दिखा सकते हैं।

ये हैं वे बातें जिन पर लोग करते हैं जज किसी भी मनुष्य को :-

1 ) आपके लिखने का तरीका – आपको यह जानकर काफी आश्चर्य होगा किन्तु यह सत्य है कि लोग आपकी राइटिंग या फिर लिखने का तरीका देखकर आपके व्यक्तित्व के बारे में काफी चीज़े पता लगा लेते हैं। एक नेशनल पेन कंपनी के रिसर्च में यह पता चला की लोगों की हैंडराइटिंग से उनके बारे में काफी चीज़े पता की जा सकती हैं उदाहरण के तौर पर छोटा लिखने वाले लोग अधिक शर्मीले यार रहस्यमयी होते हैं, उसी प्रकार जो लोग बड़ा लिखते है वे अधिक खुले होते हैं और वे हमेशा दूसरों का ध्यान खींचना चाहते हैं। जो लोग हल्के हाथ से लिखते हैं वे अधिक सेंसिटिव होते हैं और जो पेन को गढ़ाकर लिखते हैं वे केकाफी सीरियस रेहते।

लोग आपके व्यक्तित्व के बारे में अंदाजा लगाते हैं इन बातों से

2 ) आपके कपड़ों का रंग – आप यह तो जानते हैं हैं कि हर रंग का अपने एक रहस्य होता है और वह अपने पीछे कई संदेश छिपाये रहता है परंतु क्या आप यह जानते हैं कि किसी मनुष्य के कपड़ो के रंग उस मनुष्य के व्यक्तित्व के बारे में भी बताते हैं? जो लोग काले कपडे अधिक पहनते हैं उनका कला से एक अनोखा रिश्ता होता है और वे उसे बखूबी समझते हैं, जो लोग लाल कपड़े अधिक पहनते हैं वे अपनी ज़िंदगी को अच्छे से जीते हैं, जिन लोगों को हरे रंग के कपड़े पहनने का शौक होता वे अधिकतर लॉयल होते हैं और सफ़ेद कपड़े पहनने वाले लोग काफी मैचयोर होते है।

3 ) आपकी आदतें – कोई इंसान किसी चीज़ के लिए कैसे शारीरिक हरकते करता है उससे भी उसके बारे में काफी बातें पता चलती हैं जैसे की कुछ लोगों को नाख़ून चबाने की आदत होती है, कई लोग जकाफी जल्दी जल्दी बालों में हाथ फेरते रहते हैं, हँसने का तरीका इत्यादि। उदाहरण के तौर पर जो लोग नाख़ून चबाते रहते हैं वे या तो बहुत ही माहिर होते हैं या फिर वे नर्वस होते हैं।

4 ) जूते – ऐसा कहा जाता है कि इंसान का पहला इम्प्रैशन उसके जूतों से बनता है। मानसिक वैज्ञानिकों का कहना है की किसी के जूते का स्टाइल, कलर, उनकी स्थिति देखकर 90% तक इंसान की उम्र, व्यक्तिगत आय, और ओवरऑल स्टेटस का पता चल सकता है।

5 ) हाथ मिलाने का तरीका – लोगों के हाथ मिलाने के तरीके से उनके बारे में काफी बातें पता चलती हैं जैसे की जो लोग अच्छे से स्ट्रेंथ के साथ हाथ मिलाते हैं उससे उनका आत्मविश्वास झलकता है, वे अपने विचारों को व्यक्त करना चाहते हैं और हमेशा सभी मुश्किलों का सामना कर सकते हैं दूसरी ओर जो लोग थोड़ा हल्का हाथ मिलाते हैं वे नाज़ुक प्रतीत होते हैं, और वे मुश्किलो का सामना करना नही जानते।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button