लाइफस्टाइल

Lizard falling on Body Parts : छिपकली का इन अंगो पर गिरना कर सकता है आपको मालामाल

Lizard falling on Body Parts : क्या आप जानते हैं छिपकली के इन अंगों पर गिरना ला सकता है आपके जीवन में अपशगुन


  • Highlights –
  • शास्त्रों में अच्छे और बुरे दोनों शकुनों के बारे में बताया गया है।
  • इन शकुनों में छिपकली के शरीर के अंगों पर गिरने के बारे में भी बताया गया है।
  • शरीर के कई अंग ऐसे हैं जिन पर छिपकली गिरने से शुभ माना जाता है तो वहीं छिपकली के शरीर के कई अंगों पर गिरना अशुभ माना जाता है।

Lizard falling on Body Parts : शास्त्रों में हर चीज को लेकर अलग – अलग धारणा है। कुछ ऐसी बातें हैं जो आपको सुनकर अजीब लगेगीं जिन्हें आप मनना चाहेंगे तो कुछ ऐसी बातें हैं जो न चाहते हुए भी आपको मानने पर मजबूर कर देगी। इन्हीं अजीब – गरीब बातों में एक अजीब बात है छिपकलियों को लेकर।

शास्त्रों में अच्छे और बुरे दोनों शकुनों के बारे में बताया गया है। इन शकुनों में छिपकली के शरीर के अंगों पर गिरने के बारे में भी बताया गया है। शरीर के कई अंग ऐसे हैं जिन पर छिपकली गिरना शुभ माना जाता है तो वहीं छिपकली के शरीर के कई अंगों पर गिरना अशुभ माना जाता है। कुछ ऐसे अंग हैं जिन पर छिपकली अगर गिर जाए तो निकट भविष्य में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शरीर के कई अंगों पर छिपकली का गिरना बहुत शुभ माना जाता है।

ज्यादातर लोग छिपकली से डरते हैं और उससे दूर भागते हैं। लेकिन आपको देखकर हैरानी होगी कि छिपकली आपके जीवन में आने वाली खुशहाली के शुभ संकेत दे सकती हैं।

https://twitter.com/TheFigen/status/1534250727484293122?s=20&t=tdTs4gVHSUx6niZdsI6-HQ

तो आइये जानते हैं कि छिपकली के शरीर के किन अंगों पर छिपकली गिरने क्या मतलब है।

जानिए छिपकली का शरीर के किन अंगों पर गिरना होता है शुभ –

1. ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो सिर पर छिपकली का गिरना बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि अगर किसी भी इंसान के सिर पर छिपकली गिर जाए तो उसे राज्य में हमेशा सम्मान मिलता है। उसकी पद – प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

2. माथे पर अगर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब है कि आपकी किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाकात होने वाली है। बहुत बार ऐसा भी देखा गया है कि जब कई साल बीत जाने के बाद भी किसी अपने से मुलाकात नहीं हुई और अगर छिपकली माथे पर गिर जाए तो उससे जल्दी ही मुलाकात हो सकती है।

3. ज्योतिष कहते हैं कि होंठ पर छिपकली गिरना सबसे शुभ होता है। माना जाता है कि नीचे वाले होठों पर अगर छिपकली गिरती है तो व्यक्ति को धन का लाभ होता है।

4.दाहिने कान पर छिपकली गिरना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के दाहिने कान पर छिपकली गिरती है तो उसके आयु में वृद्धि होती है।

5.पेट पर छिपकली गिरने का मतलब होता है आभूषणों में वृद्धि होना। यदि किसी व्यक्ति के पेट पर छिपकली गिरती है तो उसे आभूषणों का फायदा होने वाला है।

Read More- Healthy Breakfast Ideas: वर्किंग वुमन सुबह फटाफट बना सकती हेल्दी ब्रेकफास्ट बिना ऑफिस के लिए ‘Late’ हुए!

जानिए छिपकली का शरीर के किन अंगों पर गिरना होता है अशुभ –

1. बालों पर छिपकली का गिरना किसी संकट का संकेत हो सकता है। बालों पर छिपकली के गिरने को इतना अशुभ माना जाता है यह तक कहा जाता है कि अगर किसी के बालों पर छिपकली गिरती है तो वह उसके मौत का कारण भी हो सकती है।

2. भौंहों पर छिपकली गिरना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भौहों पर छिपकली के गिरने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

Read More- Auspicious Signs of Birds : इन पक्षियों को देखने से मिलते हैं शुभ संकेत, नौकरी से पैसे तक इन सब में मिलता है लाभ

3. दाढ़ी पर छिपकली गिरना भी अशुभ होता है। अगर किसी व्यक्ति के दाढ़ी पर छिपकली गिरती है तो कहा यह जाता है कि आने वाले भविष्य में कोई संकट आने वाला है।

4. पीठ के बीच में छिपकली गिरने से घर में बड़ा क्लेश हो सकता है।

5. बायें पैर या बाईं एड़ी पर छिपकली गिरने से बीमारी या घर में कलह होने की संभावना बढ़ जाती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button