मनोरंजन

Happy Birthday Kirron Kher : जब अनुपम खेर की दीवानी हो गई थीं किरण खेर, दोनो की प्रेम कहानी है बहुत अनोखी

Happy Birthday Kirron Kher : किरण खेर और अनुपम खेर की प्रेम कहानी है बेहद फिल्मी, कई मुश्किलों के बाद हासिल हुआ था प्यार


Highlights –

. 14 जून को किरण अपना 67वाँ जन्मदिन मना रही हैं।

. किरण जितना अपने अभिनव के लिए प्रसिद्ध रही हैं उतना ही उनका व्यक्तित्व भी दर्शकों में बेहद फेमस है।

. किरण का फिल्मी करियर बहुत ही मज़ेदार रहा है और उतना ही शानदार रहा है उनका अपने पति अनुपम खेर के साथ प्रेम।

Happy Birthday Kirron Kher : किरण खेर एक भारतीय अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री के साथ – साथ वह एक राजनेत्री भी हैं। वर्तमान में वह चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। 14 जून को किरण अपना 67वाँ जन्मदिन मना रही हैं। किरण जितना अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध रही हैं उतना ही उनका व्यक्तित्व भी दर्शकों में बेहद फेमस है। किरण का फिल्मी करियर बहुत ही मज़ेदार रहा है और उतना ही शानदार रहा है उनका अपने पति अनुपम खेर के साथ प्रेम।

व्यक्तिगत जीवन

किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 में पंजाब में हुआ था। किरण जन्म के बाद ही चंडीगढ़ चली आईं। वहीं उन्होंने अपनी शिक्षा प्राप्त की। किरण का विवाह मुम्बई में रहने वाले उद्योगपति गौतम बेरी के साथ हुआ। हालांकि जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। जिस साल किरण का गौतम से तलाक हुआ, उसी साल यानी 1985 में उनकी शादी फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से हुई। इनकी प्रेम कहानी बहुत फिल्मी है। इनकी प्रेम कहानी कई मुश्किलों के बाद सफल हो पाई थी।

फिल्मी सफर

किरण खेर ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत 1983 में पंजाबी फिल्म आसरा प्यार दा से किया था। उन्होंने 1996 में सरदारी बेगम में काम किया। लेकिन किरण ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी फिल्म देवदास में। किरण ने हिंदी सिनेमा में माँ के किरदार को बखूबी निभाया। दर्शकों ने भी किरण को माँ के किरदार में खूब सराहा।

आज हम आपको किरण खेर और अनुपम खेर की फिल्मी प्रेम कहानी बताएंगे।

किरण खेर – अनुपम खेर को बॉलीवुड का पॉवर कपल कहा जाता है। इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री इतनी मजेदार थी कि लोग इनकी प्रेम कहानी के दीवाने थे। आज भी इनके बीच की बॉन्डिंग इतनी बढ़िया है कि इनके रिश्ते की झलकियाँ साफ – साफ दिखती है। जहाँ बॉलीवुड के कई कपल्स में रिश्ते बनते – बिगड़ते रहते हैं, वहीं सालों से इस कपल ने हँसते – खेलते अपनी ज़िंदगियाँ साथ गुजार रहे हैं। साथ ही लोगों के सामने एक एग्जांपल भी सेट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

दोनों की प्रेम कहानी तो फिल्मी है ही साथ ही इनकी पहली मुलाकात भी काफी फिल्मी है। 38 साल पहले मिले दोनों का प्रेम आज भी एक दूसरे के लिए वही है।

तो चलिए इनकी पहली मुलाकात की एक झलकी आपको दे देते हैं। किरण खेर और अनुपम खेर की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। चंडीगढ़ में दोनों एक साथ एक थियेटर में काम कर रहे थे। दोनों शुरुआत में एक दूसरे के पक्के दोस्त थे। फिर एक – दूसरे के साथ समय बिताते – बिताते दोनों प्रेम में पड़ गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

1980 में किरण ने फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा। इसी बीच किरण के ज़िंदगी में गौतम बेरी आ गए। उस वक्त किरण गौतम के प्यार में पड़ीं और उनसे शादी करली। लेकिन शादी के कई सालों बाद किरण ने इस बात को महसूस किया कि वह इस शादी में खुश नहीं हैं और वह इस शादी से निकालना चाहती थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

इधर अनुपम खेर भी शादी शुदा थे। लेकिन वह भी अपनी शादी से खुश नहीं थे। हालांकि दोनों की दोस्ती तब भी बरकरार रहीं बिल्कुल वैसे ही जैसे थियेटर के समय में थी।

ऐसे में दोनों की मुलाकात एक बार फिर कोलकाता में हुई और फिर दोनों की लम्बे सालों की दोस्ती कब प्यार में तब्दील हो गई यह दोनों को ही नहीं पता चला। एक दूसरे के प्यार में पड़ कर दोनों ने अपने पार्टनर्स को तलाक देने के बाद 1985 में एक – दूसरे से शादी रचा ली।

दोनों के बारे में यह बहुत प्रसिद्ध है कि प्यार का इजहार अनुपम खेर ने किया था। प्यार का एहसास होने के बाद अनुपम खेर ने बिल्कुल भी समय नहीं गंवाया था और अपने प्यार का इजहार किरण के सामने झट से कर दिया था। फिर क्या किरण को भी एहसास हुआ कि वह अनुपम खेर से बहुत प्रेम करती हैं। दोनों ने साल 1985 में एक – दूसरे से शादी कर ली।

वर्तमान में किरण खेर ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं। उनका इलाज चल रहा है। इस जन्मदिन हम उनके जल्द – से – जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button