लाइफस्टाइल

Shaheed Diwas 2024 : शहीद दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इसका इतिहास और महत्व

भारत में साल में दो बार शहीद दिवस मनाया जाता है। एक जनवरी में और दूसरा मार्च में मनाया जाता हैं। दोनों ही शहीद दिवस का अपना अपना अलग महत्व होता है।

Shaheed Diwas 2024 : साल में दो बार क्यों मनाते हैं शहीद दिवस, क्या है इसमें अंतर

भारत में साल में दो बार शहीद दिवस मनाया जाता है। एक जनवरी में और दूसरा मार्च में मनाया जाता हैं। दोनों ही शहीद दिवस का अपना अपना अलग महत्व होता है।

शहीद दिवस दो बार मनाया जाता है –

गणतंत्र दिवस के बाद देश शहीद दिवस मनाता है और इस मौके पर शहीद जवानों को नमन करता है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आता ही है कि  भारत में दो बार शहीद दिवस क्यों मनाया जाता है और 30 जनवरी वाला शहीद दिवस मार्च के शहीद दिवस से कैसे अलग होता  है। इन दोनों शहीद दिवस का क्या महत्व होता  है और इनका इतिहास कितना पुराना है। आइए जानते हैं साल में दो बार शहीद दिवस क्यों मनाते हैं और 30 जनवरी से मार्च के शहीद दिवस में क्या अंतर होता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

23 मार्च के शहीद दिवस का इतिहास

भारत में 23 मार्च 1931 को आजादी की लड़ाई में शामिल क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी। उस समय अंग्रेजों ने सेंट्रल असेंबली में बम फेंकने पर उन्हें फांसी की सजा सुनाई थी। लेकिन हम भारतीयों के आक्रोश के डर के कारण तय तारीख से एक दिन पहले चुपचाप तरीके से तीनों को फांसी पर लटका दिया गया था। इसलिए 23 मार्च को अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए शहीद दिवस मनाया जाता हैं। और इसी दिन आजादी की लड़ाई में अपनी जान कुर्बान करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी जाती है।

Read More: माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व, जानें क्यों? Magh Purnima 2024

30 जनवरी के शहीद दिवस का इतिहास

ये तो सभी जानते है कि 30 जनवरी का शहीद दिवस महात्मा गांधी को समर्पित होता  है। भारत देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी को पुण्यतिथि मनाई जाती है। ये तो सबको पता है कि इसी दिन 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। देश को आजादी दिलाने के लिए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले गांधी जी के निधन के बाद उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है।

कैसे मनाया जाता है शहीद दिवस?

भारत में 30 जनवरी को हर साल शहीद दिवस के मौके पर देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और तीनों सेना प्रमुख राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। और सेना के जवान भी इस मौके पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए हथियार नीचे झुकाते हैं। इसी तरह से  23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजली दी जाती है। और इस तरह से भारत देश में दो बार शहीद दिवस मनाया जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button