मनोरंजन

Amy Jackson: एक्ट्रेस एमी जैकसन ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, तस्वीरें हुईं वायरल, मंगेतर संग किया लिपलॉक

Amy Jackson: ग्लैमरस एक्ट्रेस एमी जैक्सन विदेश के साथ-साथ इंडिया में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग की मालकिन हैं। फैंस उनकी खूबसूरती के साथ ही एक्टिंग को भी पसंद करते हैं। एमी ने कुछ हिंदी और साउथ की फिल्मों में काम किया है। वह एक दीवाना था और आई जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंगेजमेंट डिनर पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं।

Amy Jackson: हॉलीवुड इंडस्ट्री में म्यूजिशियन और एक्टर हैं एमी जैकसन के मंगेतर

बॉलीवुड फिल्म ‘एक दीवाना था’ से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस एमी जैकसन (Amy Jackson) सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं। एमी हॉलीवुड के भी कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी सगाई की गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब एक्ट्रेस ने एंगेजमेंट डिनर पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

एमी जैक्सन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इंगेजमेंट डिनर पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। एमी जैक्सन अपने मंगेतर एड वेस्टविक के साथ डांस करती नजर आईं। एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने इंगेजमेंट डिनर पार्टी के दौरान लिपलॉक किया। इस कपल की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

एड वेस्टविक के साथ सगाई

आपको बता दें कि ग्लैमरस एक्ट्रेस एमी जैकसन ने एक्टर एड वेस्टविक के साथ सगाई की है। लंबे रिलेशन के बाद एमी उनके साथ अपने रिलेशन को आगे ले जाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सगाई की डिनर पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें डिशेज के साथ एमी और एड का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला। यह डिनर पार्टी किसी मैजिकल मोमेंट से कम नहीं रही।

Read More:- Kangana Ranaut Birthday Special: भारत की आजादी को बताया था ‘भीख’, उद्धव ठाकरे को भी दिया था श्राप, आज लग्जरी लाइफ जीती हैं कंगना

रोमांटिक अंदाज में नजर आया कपल

एमी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह अपने मंगेतर के साथ रोमांटिक डांस करती देखी जा सकती हैं। दूसरी फोटो में डेकोरेटेड डिनर टेबल नजर आ रही है, जहां फूल, कैंडल, लाइट्स सब कुछ है। तीसरी पिक्चर में एमी अपने बेटे Andreas का हाथ थामे नजर आ रही हैं। शेयर की गई एंगेजमेंट डिनर फोटोज में सबसे ज्यादा ध्यान आखिरी पिक्चर ने खींचा, जिसमें कपल ने पैशनेट किस शेयर की।

सगाई की न्यूज किया था पोस्ट

एमी जैक्सन ने 29 जनवरी को एड के साथ सगाई की न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि, उनकी शादी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एमी ‘सिंह इज ब्लिंग’, ‘आई’, ‘एक दीवाना था’ जैसी कुछ हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्हें हाल ही में रिलीज हुई विद्युत जामवाल की ‘क्रैक’ में भी देखा गया।

We’re now on WhatsApp. Click to join

हॉलीवुड इंडस्ट्री में म्यूजिशियन और एक्टर हैं मंगेतर

एमी जैक्सन ने शॉर्ट ड्रेस पहनी थी और उन्होंने अपना फिगर फ्लॉन्ट किया। एमी जैक्शन पार्टी के दौरान काफी खुश नजर आईं। एमी जैक्सन के मंगेतर एड वेस्टविक भी इंगेजमेंट डिनर पार्टी के दौरान व्हाइट सूट में नजर आए। उनके चेहरे पर साफ खुशी देखी जा सकती थी। एमी जैक्सन के मंगेतर एड वेस्टविक हॉलीवुड इंडस्ट्री में म्यूजिशियन और एक्टर हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button