धार्मिक

माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व, जानें क्यों? Magh Purnima 2024

पूर्णिमा देव तिथि मानी जाती है। शास्त्रों में पूर्णिमा का व्रत करने वालों को को श्रेष्ठ व्रतों में से एक माना गया है। माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान को मोक्षदायी बताया गया है, क्योंकि इस दिन देवतागण पृथ्वी पर गंगा में स्नान करने आते हैं।

Magh Purnima 2024: पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय, दान-स्नान करने से मिलता है पुण्य


Magh Purnima 2024: हिंदू धर्म में माघ महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस बार माघ माह में पूर्णिमा 24 फरवरी, 2024 को मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने का विधान है। इसके अलावा इस दिन पवित्र नदी में स्नान और कुछ विशेष चीजों का दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से साधक की मनचाही मनोकामनाएं पूरी होती हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने के महत्व के बारे में।

गंगा स्नान का महत्व

शास्त्रों के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में गंगा और दान करने खास महत्व है। मान्यता है कि इस अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी गंगाजल में निवास करते हैं। यही वजह है कि माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही माघ पूर्णिमा के दिन चंद्र देव और धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। इसलिए माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान किया जाता है।

दान का महत्व

इसके अलावा माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के बाद कुछ विशेष चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि इस दिन श्रद्धा अनुसार कपड़े, भोजन और गेहूं का दान करने से भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन का लाभ मिलता है। साथ ही गौ दान करना बेहद फलदायी माना जाता है।

माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, माघ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 फरवरी को दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 24 फरवरी को शाम 05 बजकर 59 मिनट पर तिथि का समापन होगा। उदया तिथि अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को है।

Read More: अगर करना चाहते हैं संपूर्ण भारत दर्शन का यात्रा, तो आज ही बना लें ये महत्वपूर्ण योजना: Indian Tourism

पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन जो लोग गंगा स्नान नहीं कर पाते हैं या उन्हें गंगा स्नान करने से डर लगता है, तो वह घर पर ही नहाने वाला पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। जो लोग सच्चे मन से घर पर ही गंगा स्नान करते हैं उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शास्त्र के अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन नहाने वाला पानी में गंगाजल की कुछ बूंद के साथ काला तिल डालकर स्नान करने से आत्मा को पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button