लाइफस्टाइल

Longest Living Animals : धरती के सबसे लंबी उम्र वाले जीव, जानिए इनके अनोखेपन के बारे में

इस धरती पर अनेकों तरह के दुर्लभ जीव पाए जाते हैं। वैसे तो कहा जाता है कि पानी में रहने वाले जीव ज्यादा दिन तक जिंदा रहते हैं। ऐसे ही कुछ जीवों के बारे में विस्तार से जानते है।

Longest Living Animals : जानिए दुनिया में किसकी होती है सबसे लंबी उम्र,जाने कौन सा जीव है सबसे ऊपर इस लिस्ट

इस धरती पर अनेकों तरह के दुर्लभ जीव पाए जाते हैं। वैसे तो कहा जाता है कि पानी में रहने वाले जीव ज्यादा दिन तक जिंदा रहते हैं। ऐसे ही कुछ जीवों के बारे में विस्तार से जानते है।

पानी मे रहने वाले दुर्लभ जीव –

वैसे तो जब ये सुनते हैं कि किसी शख्‍स ने 100 साल की उम्र पार करने के बाद भी जिवित है तो हमें काफी हैरानी होती है। आपको बता दे कि इंसान को इस धरती पर सबसे ज्‍यादा समझदार प्राणी माना जाता है, लेकिन उम्र के मामले में मनुष्‍य दुनिया के बाकी जीवों से पीछे ही रहा है। वैसे तो इस धरती पर अनेको जीव हैं, जो सैकड़ों साल तक जीवित रह सकते हैं। और इस कैटेगिरी में  पानी में रहने वाले जीवों की उम्र के जमीन पर रहने वाले जीवों से आगे हैं। इन जीवों को इनके अनोखपन के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ जीवों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी उम्र जानकर आपको हैरानी हो सकती है।

Read More:- Viral Video: क्या सच में बदल रही है दुनिया? प्रेगनेंट महिला का डांस करते वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘बच्चे के बारे में तो सोच लो’

1 .बोहेड व्हेल –

सबसे पहले बोहेड व्हेल के बारे मे जानते है वैसे तो यह आर्कटिक समुद्र और उसके आसपास के इलाकों में पाई जाती है। यह मछली करीब 200 साल से भी ज्यादा समय तक जिंदा रह सकती है। वैसे  अभी तक इस प्रजाति की सबसे लंबी उम्र की बोहेड व्हेल 211 साल जिंदा रही थी और इस मछली की सबसे करीबी रिश्तेदार मिंक व्हेल की उम्र 60 साल तक की होती है। इस मछली की सबसे खास बात यह होती है कि बोहेड व्हेल के भीतर एक विशेष तरह का जीन (ERCC1) पाया जाता है और यह जीन शरीर के खराब हो चुके डीएनए को सुधारने में मदद करता है। इसकी वजह से ही बोहेड व्हेल को कभी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी नहीं होती है।

2 .कछुआ –

 पानी में रहने वाले जीवो में कछुआ भी काफी लंबे समय तक जीवित रहते हैं। इसमें गैलापागोस कछुआ करीब 200 से 250 साल तक जिंदा रह सकता है।इस कछुआ की जाति में अद्वैत नाम का एक मेल कछुआ 225 साल तक जिन्दा रहा था। आपको बता दे कि इस कछुए की साल 2006 में 225 साल की उम्र में मौत हो गई थी। कछुओं  की लंबी उम्र के पीछे की वजह उनके डीएनए स्ट्रक्चर में मौजूद है। वैज्ञानिको का कहना है कि कछुये के जीन वेरिएंट लंबे समय तक सेल के भीतर डीएनए की मरम्मत करते हैं, जिसकी वजह से सेल की एंट्रोपी की समय सीमा काफी बढ़ जाती है और इसकी वजह से कुछ कछुए 250 साल से भी अधिक जीवित रहते हैं। वैसे तो गैलापागोस कछुए सात गैलापागोस के द्वीपों पर रहते हैं और इन्हें देखने के लिए अक्सर पर्यटक आते रहते हैं।

3 .फ्रेशवॉटर पर्ल मसेल

फ्रेश वाटर पर्ल मसेल पानी में रहने वाले सबसे अनोखे जीव कहलाते हैं। फ्रेश वाटर पर्ल मसेल यह पानी के अंदर बारीक कणों को फिल्टर करके उससे अपना भोजन करते हैं और इनकी पाचन क्रिया बहुत ही धीमी होती है। इसकी वजह से यह बहुत लंबे समय तक जिंदा रह सकते हैं। इसके बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि अब तक का सबसे पुराना पर्ल मसेल करीब 280 साल से अधिक का हो चुका है। 

4 .ग्रीनलैंड शार्क –

ग्रीनलैंड शार्क आर्कटिक सागर में ज्यादातर पाई जाती हैं। ग्रीनलैंड शार्क की लंबाई एक साल में सिर्फ 1 सेंटीमीटर बढ़ती है वैसे कहा जाता है कि यह काफी सुस्त मछली होती हैं और धीमी गति से तैरती रहती हैं। और इसलिए वैज्ञानिकों के अनुसार धीमी गति से तैरने की वजह से इनके शरीर से ऊर्जा की खपत काफी कम होती है। और यही वजह है कि ग्रीनलैंड शार्क लंबे समय तक जीवित रहते हैं। अभी तक तो कुछ ग्रीन लैंड शार्क करीब 400 साल तक भी जिंदा रह सकती हैं। 

5 .हाइड्रा

हाइड्रा के बारे में लगभग सभी जानते है वैसे तो  कई शोधों के बाद भी वैज्ञानिक अब तक इसकी सही उम्र का पता नहीं लगा पाए हैं। इसलिए तो  कुछ विशेषज्ञों का कहना है यह अमर होते हैं। साथ ही ये भी कहा जाता है कि अगर इनको किसी प्रकार का चोट नहीं पहुंचाया जाए तो इनकी मौत कभी नहीं हो सकती है।

6 .रफआई रॉकफिश Rougheye Rockfish –

सबसे ज्यादा जीने वाली मछलियों में रफआई रॉकफिश का नाम भी शामिल किया जाता है। वैसे तो सबसे ज्यादा जीने वाली मछलियों में से एक है। वॉशिंगटन डिपार्टमेंट ऑफ फिश एंड वाइल्डलाइफ के मुताबिक यह कहा जाता है कि कम से कम 205 साल तक जिंदा रहती है। इस मछली का कलर गुलाबी-भूरे रंग की होती है और यह मछली प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया से लेकर जापान तक पाई जाती है। इस मछली की लंबाई 38 इंच तक हो सकती है साथ ही  यह छोटी मछलियों और श्रिंप को खाती है। 

7 .ट्यूबवॉर्म Tubeworm –

ट्यूबवॉर्म Tubeworm नाम की मछली गहरे समुद्र में बेहद ठंडे इलाकों में रहते है। वैसे तो  मेक्सिको की खाड़ी में ट्यूबवॉर्म की एक ऐसी प्रजाति मिली थी जो 200 साल से जीवित रह सकतू थी, जबकि कुछ प्रजातियां ऐसी भी हैं जो 300 साल से ज्यादा जिदा रह सकती हैं। वैसे तो  ट्यूबवॉर्म को जान का खतरा कम रहता है, क्योंकि इनके कोई प्राकृतिक दुश्मन या शिकारी नहीं होते है और  इसलिए भी ये कई सौ सालों तक जिंदा रह पाते हैं। 

8 .ओशन कुआहॉग क्लैम Ocean Quahog Clam –

ओशन कुआहॉग क्लैम (Ocean Quahog Clam) उत्तरी अटलांटिक महासागर में पाए जाते है। वैसो तो  नमकीन पानी में पाया जाने वाला यह जीव अपने जैसी अन्य प्रजातियों की तुलना में ज्यादा सालों तक जिंदा रहता है। आपको बता दे कि नेशनल म्यूजियम वेल्स के मुताबिक आइसलैंड के तट पर साल 2006 में एक ओशन कुआहॉग क्लैम मिला था, जिसकी उम्र 507 साल थी। इस प्राचीन क्लैम का नाम मिंग Ming रखा गया था। कहा जाता है कि साल 1499 में पैदा हुआ था,और  तब चीन में मिंग साम्राज्य शासन करता था।

9 .ब्लैक कोरल Black Coral –

कोरल Coral को अक्सर बेहद रंग-बिरंगे सुंदर से दिखने वाले समुद्री जीव होते हैं। कई बार तो इसे पेड़-पौधों की तरह लहराते हुए भी देखा गया हैं,और इसलिए इसे लहराते हुए कोरल पॉलिप्स (Polyps) कहा जाता हैं। यह  एक तरह की बाह्यहड्डी Exoskeleton जैसे होते हैं। वैसे तो ये अपने जैसे जेनेटिकल कॉपी बनाते रहते हैं। जब कई सारे पॉलिप्स एक ही जेनेटिक सिक्वेंस के मिलकर जुटते हैं तो वो कोरल बना लेते हैं। आमतौर पर ये कोरल सैकड़ों साल जीते हैं लेकिन काफी ज्यादा गहराई में मिलने वाले ब्लैक कोरल (Black Coral) सबसे ज्यादा जिंदा रहने वाले कोरल कहे जाते हैं। इस समय हवाई के तट के पास एक ब्लैक कोरल मिला था, जिसकी उम्र 4265 साल बताई गई थी।

10 .ग्लास स्पंज Glass Sponge –

ग्लास स्पंज Glass Sponge आमतौर पर कई जीवों की एक तरह का कॉलोनी होती है, जैसे कि कोरल्स होते हैं। और ये हजारों सालों तक जिंदा रह सकते हैं। ये धरती पर सबसे ज्यादा जिंदा रहने वाले स्पंज में से एक हैं। कहा जाता है कि ये समुद्र में काफी गहराई में भी रहते हैं और कम गहराई में भी रहते है और इनका भी बाह्यहड्डी जैसा ढांचा होता है। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button