हॉट टॉपिक्स

Viral Video: क्या सच में बदल रही है दुनिया? प्रेगनेंट महिला का डांस करते वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘बच्चे के बारे में तो सोच लो’

Viral Video: इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। दरअसल, वीडियो में एक महिला प्रेग्नेंसी के दौरान रील बनाते नजर आ रही है। वह भोजपुरी गाने पर डांस करती दिख रही है।

Viral Video: प्रेग्नेंसी की हालत में भी Reel बनाती दिखी महिला, यूजर्स बोले- दुनिया खत्म

हर दिन सोशल मीडिया पर सुबह से शाम तक कई वीडियो और रील वायरल होते हैं। कुछ वीडियो अच्छे कंटेंट के दम पर वायरल होते हैं तो कुछ वीडियो क्रिंज कंटेंट के कारण वायरल हो जाते हैं। अच्छे कंटेंट वाले वीडियो को देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ करते हैं मगर जो लोग क्रिंज कंटेंट बनाते हैं, उनका उतना मजाक बनता है। ऐसे कई वीडियो आपने भी पहले देखा होगा। लेकिन इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। दरअसल, वीडियो में एक महिला प्रेग्नेंसी के दौरान रील बनाते नजर आ रही है। वह भोजपुरी गाने पर डांस करती दिख रही है।

भोजपुरी गाने पर डांस कर रही महिला

लोगों को यह वीडियो काफी शॉकिंग लग रहा है कि इस स्थिति में भी महिला ऐसा कैसे कर सकती है। इंटरनेट पर कई यूजर्स ने वीडियो देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला प्रेग्नेंट है और वह भोजपुरी गाने पर डांस करती दिख रही है। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर महिला का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More:- Keiani Viral Video: इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा कियानी का वीडियो, कुछ ही दिनों में हो गए 2.1 मिलियन फॉलोअर्स

यहां देखें VIDEO

छपरा जिले का है वीडियो

वीडियो को छपरा जिला के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, ‘इस हाल में भी रील बनाना नहीं छोड़ रहे लोग, सच में दुनिया बदल रही है। ‘ इस वीडियो को 3 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

वायरल वीडियो पर यूजर्स ने किया रिएक्ट

वहीं, कई यूजर्स ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है। वायरल वीडियो पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘दुनिया खत्म होने के कगार पर है।’ एक और यूजर ने लिखा- महिला के जज्बे को सलाम है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘कम से कम बच्चे के बारे में तो सोचना चाहिए।’

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button