लाइफस्टाइल

Janmashtami 2023: इस साल 2 दिन मनाई जाएगी जन्‍माष्‍टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त

साल 2023 में जन्माष्टमी 2 दिन पड़ रही है। इस कारण लोगों में असमंजस की स्थिति रहने वाली है कि जन्माष्टमी मनाने की सही तारीख कौन सी है।

Janmashtami 2023: जानें जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को क्या लगाएं भोग

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार माना जाता है। इस पर्व को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्रीकृष्‍ण का जन्‍म हुआ था। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्‍ण का जन्‍म उत्‍सव पूरे भारत देश और दुनिया के विभिन्‍न हिस्‍सों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि मथुरा और वृंदावन में तो कृष्ण जन्माष्टमी की धूमधाम काफी दिन पहले से शुरु हो जाती है। इस साल 2023 जन्माष्टमी को लेकर असमंजस की स्थिति रहने वाली है। इस साल जन्माष्टमी 2 दिन पड़ रही है।

जन्माष्टमी का शुभ तिथि और मुहूर्त

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की मध्यरात्रि को रोहिणी नक्षत्र के दौरान हुआ था, यही कारण है कि भगवान कृष्ण की मध्यरात्रि को रोहिणी नक्षत्र के दौरान हुआ था, यही कारण है कि भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव रात 12 बजे मनाया जाता है। हिंदू पंचांग  के अनुसार, इस बार जन्माष्टमी 2 दिन यानी 6 और 7 सितंबर को मनाई जाएगी। दरअसल, अष्टमी तिथि 6 सितंबर की अर्धरात्रि ,से शुरु होकर। 7 सितंबर को मनाई जाएगी। दरअसल, अष्टमी तिथि 6 सितंबर की अर्धरात्रि से शुरू होकर 7 सितंबर की अर्धरात्रि तक होगी। इसके कारण स्मार्त संप्रदाय और वैष्णव संप्रदाय के लोग अलग-अलग दिन जन्माष्टमी का उत्सव मनाएंगे।

Read more: Somvar vrat katha: इस कथा के बिना अधुरा है सोमवार का व्रत

कृष्ण जन्माष्टमी का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में भगवान श्री कृष्ण को जगत पालनहार भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इसलिए यह त्यौहार अत्यंत महत्ता रखता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए अनेक प्रकार के पूजन और भजन किए जाते है। इस अवसर पर देश भर में मंदिरों में सजावट कर भगवान के जन्मोत्सव को उत्साह के साथ मनाया जाता है।

जन्माष्टमी पर लगाएं इन चीजों का भोग

भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री बहुत प्रिय है इसलिए जन्माष्टमी के के दिन माखन मिश्री का भोग अवश्य लगाए। भगवान श्री कृष्ण को पंजीरी का भोग लगाना काफी फलदायी माना जाता है। जिस प्रकार कृष्ण को माखन मिश्री पसंद है ठीक उसी प्रकार पंजीरी भी पसंद है। पंचामृत के बिना श्रीकृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए श्री कृष्ण को पंचामृत का भोग अवश्य लगाए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button