लाइफस्टाइल

Clothing Mistakes: कपड़ों के साथ न करें ये गलतियां, हो सकती है परेशानी

हम अलग अलग समय पर अलग अलग तरह के कपड़े पहनते है। ये कपड़े हमें सर्दी- गर्मी से बचाते है लेकिन कपड़े पहनने के साथ ही हमें इसके धोने और सुखाने के तरीके पर भी ध्यान देना चाहिए। धोने और सुखाने का तरीका अगर सही न हो तो कई तरह की बीमारियां हो सकती है। कपड़ों को काम सर्फ में धोये और धुप में ज़रूर सुखाये।

Clothing Mistakes: कपड़े धोते और पहनते समय कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है नहीं तो हो सकती है शारीरिक परेशानी


कपड़े धोना और सुखाना एक गृहणी के लिए रोज़ का काम होता है। लेकिन क्या आपको पता है गलत तरीके से कपड़े धोना और सुखाना आपको बीमार  कर सकता है। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो वर्किंग होंगे। रोज़ की भागदौड़ में उनको समय नहीं मिल पाता होगा रोज़ कपड़े धोने का इसलिए वे कपड़े एक साथ जमा करके धोते होंगे लेकिन ये बिलकुल गलत तरीका होता है। कई दिनों के कपड़े एक साथ धोने से इन्फेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है और इससे शरीर पर कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। 

कपड़ों को सही से नहीं धोने से हो सकती है ये बीमारी 

स्किन डर्मेटाइटिस

यह त्वचा पर होने वाली एलेर्जी है जो कई कारणों से हो सकती है। इसमें से एक कारण कपड़ों को सही ढंग से ना सुखना भी हो सकता है। कपड़ों को ठीक तरह से नहीं सुखाने की वजह से  कपड़ों में नमी रह जाती है। जिस वजह से त्वचा पर एलर्जी हो जाती है।

Read more: Makeup Mistakes: बढ़ती उम्र के साथ भी दिखना चाहती हैं जवां,तो मेकअप करते समय न करें ये छोटी-छोटी गलतियां

फंगल इंफेक्शन 

फंगल इंफेक्शन से शरीर पर दाद और खुजली हो सकती है। कपडो़ं को जब ठीक तरीके से सुखाते नहीं हैं, तो यह परेशानी होती है। आपको बता दे जो लोग नहाने के बाद भी शरीर को सुखाते नहीं हैं और कपड़े पहन लेते हैं उनके त्वचा पर नमी बनी रहती है तो इस वजह से उन्हें फंगल इंफेक्शन की परेशानियां हो जाती है।  कई डॉक्टर का कहना हैं कि आपको कपड़ों की वजह से स्किन डिजिज होती है तो वह दवा खाने से ठीक हो जाएगी पर वापस ठीक से न सुखाए हुए कपड़ों को पहनेंगे तो फिर फंगल की परेशानी हो सकती है। 

बैक्टीरियल इंफेक्शन

गर्मियों में अक्सर दाने निकलने की समस्या होती ही है। यह दिक्कत केवल गर्मी की वजह से नहीं होती बल्कि कपड़ों की वजह से भी होती है। डॉक्टर का कहना है कि फोडे बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से होते हैं। यह अक्सर जननांगों के आसपास होते है।  बैक्टीरियल इंफेक्शन इसलिए भी होता है क्योंकि जब हम कपड़ों को ठीक से सुखाते नहीं हैं तब यह बैक्टीरिया अपना काम करता है। इसमें अगर आप ठीक से सुखाए कपड़े नहीं पहनते हैं तो इससे फोड़े, फुंसी की समस्या हो सकती है।

बचाव के उपाय: 

कपड़ों को धुप में ज़रूर सुखना चाहिए। कपड़ों को धोने के बाद धुप ज़रूर लगाए। धुप में सुखाने से कपड़ों पर मौजूद बैक्टीरिआ नस्ट हो जाते है और गीले कपड़ों से होने वाले इन्फेक्शन से बचा जा सकता है। 

-अगर आप कपड़े धोने में ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इससे आपकी स्किन पर इंफेक्शन, ड्राइनेस और जलन हो सकती है। डिटर्जेंट का इस्तेमाल कम ही करना चाहिए।  कपड़ों को धोने के बाद अच्छी तरह सुखा लेना चाहिए वरना उनमें नमी रह जाती है जो आपकी स्किन के लिए समस्या पैदा कर सकती है। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button