लाइफस्टाइल

ऐसे रखें किसी भी रिश्ते की नींव

रिश्ते की नींव


किसी भी रिश्ते की नींव चार चीज़ों पर टिकी होती है। एक रिश्ता तभी कामयाब होता है जब ये चारों चीज़ों को एक समान ज़रूरी माना जाए। किसी ही रिश्ते की डोर बहुत ही कच्ची होती है, उसे संभाल के ना रखा जाए तो ये रिश्ता और उसकी डोर बहुत ही मज़बूत रहेगी। बुनियाद मज़बूत हो तो ईमारत मज़बूत होती ही है।

ये चार चीज़े है :-

  • प्यार

किसी भी रिश्ते के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है प्यार। दो लोग जब तक एक दूसरे को पसंद नहीं करेंगे तब तक किसी रिश्ते की शुरुआत करना बेफिजूल है। एक रिश्ते में बहुत ज़रूरी है प्यार। एक दुसरो को पसंद करके ही एक रिश्ता शुरू किया जाए तभी फायदा है। प्यार एक ऐसी भावना जो किसी में ज़बरदस्ती नहीं सिखाई जा सकती।

  • भरोसा

भरोसा एक रिश्ते की दूसरी ज़रूरी चीज़ है। जब तक एक रिश्ते में भरोसा नहीं होता तब तक उस रिश्ते की गाड़ी आगे नहीं बढ़ती। दूसरे पर शक करना, उसकी बात करना और हर बात का सबूत माँगना, भरोसा न होने के लक्षण है। प्यार जितना भी हो, भरोसा नहीं होगा तो रिश्ता खोखला रह जाएगा।

ऐसे रखें किसी भी रिश्ते की नींव
प्यार
  • समझौता

एक रिश्ते में दो लोगो की पसंद और ना पसंद अलग हो सकती है। दोनों के विचारों में अंतर हो सकता है। पर इस कारण से कोई भी रिश्ता कमज़ोर नहीं पड़ता। ज़रूरी है एक दुसरे को समझना और एक दूसरे के विचारों और जीवन शैली को अपना कर समझौता करना।

  • अनुकूलता

किसी भी व्यक्ति के साथ अनुकूल होना बहुत ज़रूरी है। दोनों के विचारों में चाहे अंतर हो पर साथ रहने के लिए थोड़ी समानता होनी जरूरी है। ज़रूरी ये भी है आप लोग एक दूसरे साझेदार बन एक दूसरे को संभालना होता है। प्रतिकूल रिश्ते तभी चलते है जब उनमें समझौता, प्यार और भरोसा होता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button