लाइफस्टाइल

क्या आपने कभी किया है फेरी राइड, जानिए इनमें कौन-कौन सी है बेस्ट राइड्स : Ferry Ride

क्या आपने ने भी कभी फेरी यात्रा की है अगर नही किया है तो जरुर करें। फेरी राइड करने में काफी मजा आता है जैसे कि मुंबई से अलीबाग फेरी की सवारी, गोवा में मंडोवी फेरी की सवारी और भी बहुत कुछ है।

भारत की इन टॉप 5 फेरी राइड्स को करना है अनुभव, आज करे नेक्स्ट ट्रिप के लिए बुकमार्क : Ferry Ride

क्या आपने ने भी कभी फेरी यात्रा की है अगर नही किया है तो जरुर करें। फेरी राइड करने में काफी मजा आता है जैसे कि मुंबई से अलीबाग फेरी की सवारी, गोवा में मंडोवी फेरी की सवारी और भी बहुत कुछ है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

यदि आप समुद्री यात्रा करना पसंद करते हैं, तो यहां भारत में कई और भी कई बेहतरीन फेरी राइड सर्विसेज है। वैसे तो भारत में कई स्थानों पर फेरी यात्राएं की जाती हैं जिसे आपको भी अपने जीवन में कम से कम एक बार जरूर देखना चाहिए। समुद्री यात्रा करना एक अलग ही अनुभव होता है जिसकी कल्पना भी नही की जा सकती है। भारत मे ऐसी ही यात्रा आप इन जगहों पर की जा सकती है। जैसे कि मुंबई से अलिबाग की फेरी यात्रा, गोवा में मांडवी फेरी यात्रा, और भी भारत में कई और शानदार फेरी सेवाएं हैं, जो आपको अपनी यात्रा लिस्ट में शामिल करनी चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

Read More-: उदयपुर से लेकर माउंट आबू तक, इन जगहों पर होती हैं नए साल में धमाकेदार पार्टियां: New Year Celebration

पोर्ट ब्लेयर फेरी  –

पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक आइलैंड पहुंचने का एकमात्र तरीका फेरी राइड से ही है। यह अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पहुंचने के लिए कई तरीके हैं, और उनमें से एक तीन घंटे की फेरी यात्रा भी शामिल किया गया है जो भारतीय सागर को पार करती है। यदि आप इस यात्रा में ब्लू आइलैंड को शामिल करना चाहते हैं, तो इसमें आपको एक और घंटा लग सकता है और इसके लिए आप निजी फेरी या सरकारी फेरी सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्रह्मपुत्र नदी –

ब्रह्मपुत्र नदी की रेतीले किनारों में स्थित, माजुली देश का पहला नदी का द्वीप है, जोहराट से माजुली आइलैंड तक की फेरी राइड भारत में अनुभव करने के लिए सबसे बेहतरीन फेरी राइडों में से एक है, इसमें आपको बहुत सुंदर -सुंदर दृश्य दिखने को मिल सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gelick Varghese (@gk_1_7_)

मांडवी फेरी –

अगर आप फेरी यात्रा का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको गोवा में एक बार मांडवी फेरी पर बोर्ड करना चाहिए। इस यात्रा के दौरान, आपको उस स्थान के गाँवों के दृश्य दिखाई देंगे, जो हरित पर्यावरण से भरपूर हैं।

हजीरा रो-रो फेरी राइड –

ये गोघा-हज़ीरा रो-पैक्स फेरी सेवाएं गुजरात में चलती हैं। यह यात्रा भावनगर और दक्षिण गुजरात के बीच यात्रा का समय और दूरी को कम करती है। और इस जहाज पर कैफेटेरिया उपलब्ध होगा और इसमें कई अन्य आवश्यक सुविधाएं हैं. यह फेरी राइड भारत में शीर्ष राइड्स में से एक है।

अलिबाग फेरी राइड –

भारत में सबसे प्रसिद्ध फेरी सेवाओं में से एक है मुंबई से अलिबाग की फेरी राइड को माना जाता है जिससे आप भी आनंद ले सकते हैं। एम2एम फ्रिज द्वारा चलाई जाने वाली फेरी जहाजों में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं होती हैं, यह यात्रा लगभग दो घंटे का समय लेती है। इस के बीच आपको कई आकर्षक दृश्य दिखने को मिलते है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button