लाइफस्टाइल

जानिए कैसे कैसे करे क्रिसमस की सजावट

क्रिसमस की सजावट


2016 खत्म होने में कुछ ही समय बचा है। लोग बहुत ही ज़्यादा उत्साहित है क्रिसमस और नए साल की ख़ुशी और जश्न मनाने के लिए। हर बच्चे को क्रिसमस की छुट्टियों का इंतज़ार होता है। विदेशों की ही तरह भारत के लोगो में भी क्रिसमस और नए साल का उत्साह और ख़ुशी उतनी होती है। भारत में भी लोग पूरी साज सजावट करते है। और यही नहीं वो पुरी ख़ुशी और उत्साह से साथ इन दो दिनों को मनाते है। क्रिसमस की सजावट ऐसी की जाती है कि वो नए साल तक रहती है। वही रौनक और ख़ुशी का माहौल दो-तीन हफ़्तों तक बना रहता हैं।

तो जानिए कैसे कर सकते है आप क्रिसमस की सजावट

  • रिबन से करे सजावट।

रिबन का प्रयोग करना सबसे आसान है। आप इससे अपने कमरे से लेकर दरवाज़े तब सब जगह इस्तेमाल कर सकते है। आप इससे माल्यार्पण (व्रेथ) बना सकते है। गहरे और हलके हरे को संयोजित करके आप उसका प्रयोग कर सकते है।

क्रिसमस की सजावट
रिबन व्रेथ
  • खिड़की को सजाये

घर की खिड़कियां अगर सजी हुई हो तो घर और भी ज़्यादा सुंदर और आकर्षक लगता है। आप अपने घर की खिड़की पर लाइट लगा सकते है। इसके अलावा आप अपनी खिड़की पर रंग बिरंगे नेट या रिबन से भी सजावट कर सकते है।

क्रिसमस की सजावट

  • खुद का क्रिसमस ट्री बनाए।

सच मुच का पेड़ लगाने से अच्छा आप घार पर रखे हुए सामान से खुद का एक पेड़ बना सकते है। इसमें आपके पैसे भी बचेंगे और जगह भी कम घेरेगा। आप इसमें अपने पसंद के रंगों का प्रयोग कर सकते है।

क्रिसमस की सजावट
क्रिसमस ट्री

यहाँ पढ़ें : शादी में कैसे करे फूलो से सजावट

  • रंगों से खेले

क्रिसमस और नया साल दोनों में ही बहुत रौनक होती है। सब कुछ बहुत रंगीन होता है। कोशिश करे की आप भी सब अलग अलग रंगों का सम्मिश्रण करे। आप मेटालिक कलर्स से लेकर आम रंगों को मिला सकते है। गोल्डन और सिल्वर का प्रयोग कर सकते है।

क्रिसमस की सजावट
रंगों से खेले
  • खुद सजावट की चीज़ें बनाए

अगर आप पैसे बचाने की सोच रहे है और आप कुछ अलग बनाना चाहते है तो आप घर पर रखी पुरानी चीज़ों का प्रयोग करके नहीं चीज़े बना सकते है। कागज़ से लेकर धागों और चुन्नी तक सब आपके काम आएगा।

क्रिसमस की सजावट

क्रिसमस की उत्सुकता बहुत ही ज़्यादा है। ख़ुशी की बात तो ये है कि भारत में भी लोग इसे अपने त्यौहार की तरह मनाते है। सजावट के साथ कुछ नया कोशिश करे। जुराबो से लेकर पेड़ तक कुछ परिक्षण करे। और अगर कुछ नहीं तो घर पर लाइट्स लगाए और वही आप काम कर देगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button