एजुकेशन

जानिए कैसे कर सकते है पूरी रात पढाई

पूरी रात पढाई कैसे करे

एग्जाम का समय है और हर विद्यार्थी सिर्फ एक ही चीज के बारे में सोचता है, और वह है पढ़ाई। आजकल के बच्चे अक्सर एक रात पहले पढ़ना शुरू करते हैं। अब उनके लिए तकलीफ होती है कि उनके पास समय कम और पढ़ने के लिए सामान ज्यादा होता है। ऐसे में उनको यह नहीं समझ आता कि वह कैसे इस को संभाले। उनका आधे से ज्यादा समय यही सोचने में निकल जाता है कि वह कहां से और कैसे शुरुआत करें। पूरी रात पढाई करना उनके लिए मुश्किल तो होता ही है पर उससे भी ज्यादा मुश्किल होता है यह फैसला करना कि वह कैसे एक रात में पूरी पढ़ाई कर ले। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप पूरी रात पढ़ाई कर सकते हैं :-

जानिए कैसे कर सकते है पूरी रात पढाई
निश्चय करे और खुद को सोने ना दे
  1. निश्चय करे

यह निश्चय कर ले कि आप हर हालत में पढाई करेंगे। नाब तक आप ये दृढ संकल्प नहीं करेंगे तब तक आप पढाई नहीं कर पाएंगे।

  1. कुछ खा के बैठे

ना तो कुछ हल्का और ना ही कुछ भारी खाये। अगर आप कम या हल्का खाएंगे तो आप बार बार कुछ खाने के किये उठेंगे और ज़्यादा खाएंगे तो आपको नींद आ जाएगी।

  1. सब इकट्ठा करके बैठे

अपनी सभी किताबें और सभी ज़रूरत की चीज़े लेके बैठे। आप ज़रूर ये नहीं चाहते की आखरी रात सामान इकट्ठा करने में निकल जाए।

  1. कॉफ़ी पिए

एक कप कॉफ़ी का आपके लिए काफी होना चाहिए। ज़्यादा कॉफ़ी आपकी सेहत के लिए अच्छी नहीं होगी।

  1. फ़ोन बंद करदे

आपका फ़ोन आपको बहुत डिस्ट्रैक्ट करता है। यही कारण है आपने इतने समय से पढाई नहीं करी। इसलिए अपना फ़ोन बंद करके दूसरे कमरे में रख दे।

  1. बिस्तर पर न बैठे

अगर आप बिस्तर पर बैठ कर काम/पढाई करेंगे तो आपको जरूर नींद आ जायेगी। पढाई करने के लिए टेबल पर बैठे।

  1. सकारात्मक रहे

आप जितना गलत सोचेंगे उतना गलत होगा। खुद पर भरोसा रखें और सकारात्मक रह कर पढाई शुरू करे।

जानिए कैसे कर सकते है पूरी रात पढाई
सकारात्मक रहे और पढाई के लिए सही स्थान चुने

यहाँ पढ़ें : क्या आप जानते है रात में पढाई करने के फायदे और नुकसान

  1. सोए नहीं

थोड़ी देर पढाई करने के बाद आवक सोने का मन करेगा, पर इसकी बजाय गाने सुने और घर में चले। अगर आप सो गए तो आपके लिए उठना मुश्किल हो जाएगा।

  1. ज़रूरी चीज़े पढ़े

रट्टा न मारे। समझ के पढ़े। और हर ज़रूरी चीज़ पढ़े। हर प्रश्न के ज़रूरी चिन्हों को समझे और उसके आधार पर उत्तर दे।

  1. दिन में सोए

अगर आप पूरी रात पढ़ने की सोच रहे है तो दिन में थोड़ी देर सो जाए ताकि आप रात में थकान न महसूस करे।

ववैसे तो रात में पढ़ने के अपने फायदे और नुक्सान दोनों है तो अगर आप सोच रहे है कि आप पूरी रात पढाई करेंगे तो अपनी पूरी तैयारी करे और ये बाते ज़रूर ध्यान में रखे। ये आपके काम ज़रूर आएँगी।

ऑल दी बेस्ट!

Back to top button