एजुकेशन

क्या आप जानते है रात में पढाई करने के फायदे और नुकसान

रात में पढाई करने के फायदे और नुकसान


परीक्षाओं का समय है और हर विद्यार्थी सिर्फ पढाई पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा है। अब हर विद्यार्थी अपनी क्षमता और ज़रूरत अनुसार पढाई करता है। कुछ विद्यार्थी दिन में पढ़ते है और कुछ रात में। और हर चीज़ की तरह दोनों के ही अपने फायदे और नुकसान हैं। दिन में पढाई करने के फायदे और नुकसान से हम सभी वाकिफ है, जानते है क्या होते है रात में पढाई करने के फायदे और नुकसान।

रात में पढाई करने के फायदे और नुकसान
रात में पढ़ना: सही या गलत?

फायदे:-

  1. रात में ज़्यादा शोर नहीं होता। आपके लिए सोचना और ध्यान लगाना आसान हो जाता है।
  2. आपके पास पूरे दिन की तरह ज्यादा काम नहीं होते। दिन की तरह आपको हर छोटे काम के लिए बार बार उठना नहीं पड़ता।
  3. रात के समय में विकर्षण कम होते है। आप टीवी या फ़ोन का प्रयोग कम करते है और इसी कारण से आप पढाई पर ध्यान लगा पाते है।
  4. आप जब सोते है, तब भी आपका दिमाग काम करता रहता है। इसलिए सोने से पहले आप जो भी पढ़ेंगे वो आपको याद रहेगा।
  5. आपके पास समय कम होता हैं इसलिए आप थोड़े समय में ज़्यादा पढ़ने की कोशिश करते है और कुछ हद तक आप इसमें सफल भी होते है।

यहाँ पढ़ें : कैसे दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र होते है सबसे अलग

रात में पढाई करने के फायदे और नुकसान
सेहत पर पड़ता है रात में पढाई का असर

नुकसान:-

  1. आप जब रात भर पढाई करते है, तब आपका सोने का समय कम हो जाता है जिसके कारण आपका दिमाग और शरीर थक जाता है। आपके लिए पूरे दिन में काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है।
  2. आपको सही ढंग से आराम नहीं मिलता जिसकी वजह से आपको सिर में और पीठ में दर्द हो जाता है। और ये और भी परेशानियो का कारण बन सकते है।
  3. देर रात तक जागने से आँखों के नीचे काले घेरे बन जाते है। इसके अलावा और भी तकलीफे हो सकती है, जैसे मुहासे और रूखी त्वचा।
  4. जो लोग देर रात तक पढ़ना चुनते है, उन पर अक्सर तनाव ज़्यादा होता हैं। और वो लोग अक्सर डिप्रेशन और तनाव जैसी चीजो का शिकार हो जाते है।
  5. आपकी निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है। ये इसलिए हित है क्योंकि आपका पूरा दिन काम में निकल जाता है और आपको और आपके दिमाग को कोई आराम नहीं मिलता।

रात में पढाई करना जहाँ कुछ लोगो को फायदेमंद लगता है वही कुछ लोगो को नुकसानदायक। अब हर किसी की अपनी सोच है। लोग अपने अनुसार काम करते है। और हर किसी की अपनी कार्य क्षमता होती है। चुनना आपको है कि आपके लिए क्या ज़्यादा बेहतर है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button