भारत

Libya Flood: लीबिया में विनाशकारी बाढ़ ने मचाई तबाही, 11 हजार से ज्यादा लोगों के मरने की हुई पुष्टि

पूर्वी लीबिया के डर्ना शहर में रविवार को आई विनाशकारी बाढ़ से हजारों लोगों की मौत हो गई। हजारों लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

Libya Flood: बाढ़ के कारण बहुमंजिला इमारतें कीचड़ में ढहीं, हर तरफ बिखरे शव


लीबिया में विनाशकारी बाढ़ से 11 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। मृतकों की कुल संख्या 21 हजार का आंकड़ा पार कर सकती है। बाढ़ से बड़ी संख्या में मकान और अन्य इमारतें भी ध्वस्त हुई हैं। प्रशासन स्थितियों को नियंत्रित करने में जुटा है।

Libya Flood: पूर्वी लीबिया के डर्ना शहर में रविवार को आई विनाशकारी बाढ़ से हजारों लोगों की मौत हो गई। हजारों लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक अकेले डर्ना शहर में 11,300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 10,100 से ज्यादा लोग लापता हैं।

11,300 लोगों के मरने की हुई पुष्टि

बीते सप्ताह भूमध्य सागर में आए तूफान के चलते समूचे तटवर्ती इलाके में तेज बारिश हुई थी। उसी दौरान पानी की अधिकता होने पर बांध टूटे थे। बांध टूटने से डेरना शहर में कई मीटर ऊंची पानी की लहरों ने आबादी को निगलना शुरू कर दिया और कुछ ही घंटों में हजारों लोग बहकर समुद्र में चले गए। 11,300 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है और 10 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश का काम जारी है लेकिन अब उनके जिंदा होने की संभावना बहुत कम है।

Read more: Libya Floods: रेगिस्तान में तूफान से हुई तबाही, गायब हो गई नदी

हजारों परिवार विस्थापित

लीबिया की सरकार के अनुसार, जिन अन्य कस्बों को नुकसान हुआ उनमें सुसा, मार्ज और शाहट शामिल हैं। हजारों परिवार विस्थापित हो गए और उन्होंने बेनगाजी शहर और पूर्वी लीबिया में अन्य जगहों पर स्कूलों और अन्य सरकारी भवनों में शरण ली।

बड़ी संख्या में मिल रहे शव

बाढ़ से बड़ी संख्या में मकान और अन्य इमारतें भी ध्वस्त हुई हैं। प्रशासन स्थितियों को नियंत्रित करने में जुटा है। राहत कार्य में जुटे डाक्टर्स विदाउट बाडर्स संस्था का नेतृत्व कर रहे क्लेयर निकलेट ने बताया है कि शुक्रवार को बड़ी संख्या में शव मिले थे। कीचड़ और मलबे में दबे शवों के अतिरिक्त समुद्र से भी बड़ी संख्या में शव बाहर आ रहे हैं।

बहुमंजिला इमारतें कीचड़ में ढहीं, हर तरफ बिखरे शव

डेरना शहर के केंद्र में पहाड़ों से होकर बहने वाली नदी वाडी-डेरना के तटबंध टूटने के बाद पूरे आवासीय ब्लॉक खत्म हो गए हैं। बहुमंजिला इमारतें, जो कभी नदी से काफी दूर से खड़ी दिखती थीं, आंशिक रूप से कीचड़ में ढह गई हैं। यहां  हर तरफ शव बिखरे हुए हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button