विदेश

Libya Floods: रेगिस्तान में तूफान से हुई तबाही, गायब हो गई नदी

डर्ना में तूफान की वजह से काफी नुकसान हुआ है। 5 हज़ार से ज्यादा लोगो की मौत हो गई है और 10 हज़ार से ज्यादा लोग अभी तक लापता है। ये शहर समुद्री तट पर होने के कारण बाढ़ कि चपेट मे आ गया है। इस तेज़ तीव्रता तूफान में पूरा शहर डूब गया। यहां घर और रास्तो का पता लगाना मुश्किल हो गया है।

Libya Floods: रेगिस्तान में तूफान से हुई तबाही, गायब हो गई नदी


लीबिया के शहर डर्ना में 1500 लोगों के शव मिले और 10 हजार से ज्यादा लोग लापता है इन सबकी वजह है भूमध्यसागर में तूफान से आई भयानक बाढ़। इस तूफान का नाम है डेनियल।

 इस बाढ़ की तीव्रता इतनी अधिक थी जिसने डर्ना को पूरी तरह से बहा दिया। इस बाढ़ ने शहर के बांधो को भी तोड़ दिया जिसके कारण शहर में और घरों में पानी भर गया। कई जगह पर तो ये पता लगाना भी मुश्किल है की वहा पर घर था या सड़क। तूफान इतना भयानक था जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी। 

Read more: Gujarat Flood Video: गुजरात में बाढ़ और बारिश ने मचाया कोहराम, समुद्र जैसा दिख रहा है पूरा शहर

डर्ना समुद्री तट के किनारे बसा शहर है. यहां करीब 89 हजार लोग रहते हैं. लेकिन तूफान की वजह से आई सुमद्री बाढ़ और बारिश की वजह से आई फ्लैश फ्लड ने कई लोगों की जान ले ली। 

फ्लैश फ्लड की वजह से डर्ना का निचला इलाका वाडी डर्ना पूरी तरह से साफ हो गया. क्योंकि यह पहाड़ों की तलहटी में बसा है. ऊपर की तरफ से आए पानी से पूरा इलाका डूब गया ना सड़के दिखाई दे रही है और ना ही किसी धार्मिक स्थान का पता चल पा रहा है। 

लीबिया के सरकारी मौसम विभाग ने कहा लोगों को डैनियल तूफान के आने की चेतावनी उसके आने से 72 घंटे पहले दी गयी थी। लोगो को सुरक्षित जगह पर जाने के लिए भी कहा गया था लेकिन उन्होंने चेतावनी को अनसुना कर दिया। रविवार से सोमवार के बीच 414.1 मिलिमीटर यानी 16.3 इंच बारिश हुई और अगले ही दिन बाढ़ ने दस्तक दे दी।  

Read more: Yamuna River Flood: दिल्ली के बाद यूपी में बढ़ा बाढ़ का खतरा

लीबिया के स्वास्थ्य मंत्री ओथमैन अब्दुलजलील ने कहा की पहले 5300 लोगो के मरने की सम्भावना थी लेकिन तूफान को देखने के बाद ऐसा लग रहा है की ये आंकड़ा 10 हज़ार के पार पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा की अभी भी कई जगह शव मलवे के निचे दबे हुए है। उन शवों को निकलने के लिए रबड़ की नाव का इस्तेमाल किया जा रहा है क्योंकि पूरा शहर कीचड़ में डूबा हुआ हैं। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button