भारत

Kerala : सात साल की मासूम होती रही एक साल तक दरिंदगी का शिकार, मां के प्रेमी ने किया दुष्कर्म

केरल की एक विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अपने प्रेमी के साथ सात साल की बेटी का दुष्कर्म कराने वाली मां को 40 साल की सजा सुनाई गई है। पीड़िता की मां को इस घटना के बारे में सबकुछ पता होने के बावजूद उसने अपनी बच्ची के साथ हुई इस दरिंदगी का विरोध नहीं किया।

Kerala : केरल की  फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई सजा, महिला को 40 साल की जेल और 20,000 रुपये का जुर्माना

केरल की एक विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अपने प्रेमी के साथ सात साल की बेटी का दुष्कर्म कराने वाली मां को 40 साल की सजा सुनाई गई है। पीड़िता की मां को इस घटना के बारे में सबकुछ पता होने के बावजूद उसने अपनी बच्ची के साथ हुई इस दरिंदगी का विरोध नहीं किया।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

सात साल मासूम के साथ  दुष्कर्म –

यह घटना केरल की है। यह घटना मार्च 2018 से सितंबर 2019 के बीच हुई थी। ये महिला अपने मानसिक रूप से बीमार पति को छोड़कर अपने दो प्रेमी के साथ रहती थी। इस  महिला के प्रेमी ने बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया, लेकिन महिला ने इसका विरोध नहीं किया था। पीड़ित लड़की की मां को इस घटना के बारे मे सब कुछ पता था। इस बच्ची के साथ मारपीट भी की गई थी। इस दर्दनाक मामले का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ भागकर अपनी दादी के पास पहुंची और इसके बाद उसने अपनी दादी को उसके साथ हुई घटना के बारे में सबकुछ बताया। तब जाकर इस घटना का खुलासा हुआ और इस पर फैसला सुनाया गया है।

Read more:- Odisha New Governor: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ओडिशा के राज्यपाल हुए नियुक्त

महिला को मिली सजा –

इस मामले की सुनवाई करते हुए जज रेखा ने कहा कि ये घटना बेहद ही शर्मनाक है और आरोपी महिला माफी की हकदार नहीं है। इसलिए उसे अधिकतम सजा सुनाई गई है। वैसे इस घटना की सुनवाई से पहले ही आरोपी शिशुपाल ने आत्महत्या कर ली थी। जिस वजह से मुकदमा सिर्फ मां के खिलाफ ही चल पाया है। इस महिला को 40 साल की सजा और 20,000 रुपये का जुर्माना किया गया है। फिलहाल पीड़ित बच्चे बाल गृह में रह रहे हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button