भारत

Odisha New Governor: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ओडिशा के राज्यपाल हुए नियुक्त

बुधवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और बीजेपी नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को ओडिशा और त्रिपुरा का नया राज्यपाल बनाया गया है।

Odisha New Governor: जानिए कौन हैं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू? जिन्हें बनाया गया त्रिपुरा का राज्यपाल


Odisha New Governor: राष्ट्रपति भवन की ओऱ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नियुक्तियां करते हुए प्रसन्न हैं जो उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी। बता दें कि वर्तमान में रघुवर दास बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। आपको बता दें कि राज्यपाल बनने से पहले रघुवर दास 2014 से 2019 तक झारखंड के सीएम भी रह चुके हैं। वहीं, इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना के बीजेपी नेता हैं। जिन्हें त्रिपुरा का राज्यपाल का बनाया गया है। रघुवार दास को पड़ोसी राज्य उड़ीशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बीजेपी नेता डॉ निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”रघुवर दास को उड़ीसा का राज्यपाल बनने पर बधाई।”

रघुवर दास बीजेपी में किस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं?

रघुवर दास फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वो 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। झारखंड के गठन के बाद रघुवर दास अपना कार्यकाल पूरा करने वाला पहले सीएम थे। रघुवर दास साल 1995 में जमशेदपुर पूर्व सीट से पहले बार विधायक बने थे। वो झारखंड के डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से बीजेपी के नेता और राष्ट्रीय महासचिव हैं।

ये विभाग भी थे रघुवर दास के पास

उसके बाद लगातार रघुवर दास लगातार राजनीति में अहम भूमिका निभाते रहे। नवंबर, 2000 से मार्च, 2003 तक वह झारखंड श्रम मंत्री रहे, फिर 2003 से जुलाई, 2004 तक भवन निर्माण और मार्च 2005 से सितंबर, 2006 तक झारखंड के वित्त, वाणिज्य और नगर विकास मंत्री का पद संभाला।

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं रघुवर दास

रघुवर दास 2009 से मई, 2010 तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ बनी बीजेपी की सरकार के दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ वित्त, वाणिज्य, कर, ऊर्जा, नगर विकास, आवास और संसदीय कार्य मंत्री का भी कार्य संभाला था। फिलहाल वह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर हैं।

Read More:Rajasthan BJP Candidate List: राजस्थान में बीजेपी की 41 उमीदवारों की पहली लिस्ट जारी, सूची से कटे कई बड़े नाम

कौन हैं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू?

इंद्र सेना रेड्डी नल्लू भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी के सदस्य हैं और वह त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में सत्यदेव नारायण आर्य का स्थान लेंगे। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ये नियुक्तियां करते हुए खुशी हो रही है। इसमें कहा गया है कि दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब दास और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button