भारत

Weather Report : कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी दिल्ली, हरियाणा-पंजाब में कोल्ड डे

यूपी में गलन, ठिठुरन के साथ कोहरे का प्रकोप जारी है। बुधवार को कई जिलों में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Weather Report: कोहरे की वजह से विजिबिलिटी न के बराबर, यूपी-बिहार में शीतलहर जारी


Weather Report: दिल्ली में आज घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी न के बराबर है। कुछ मीटर के फासले पर भी चीजें साफ नहीं दिखाई पड़ रही है। वहीं ठंड का कहर भी राजधानी में जारी है। आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है। यूपी और बिहार में शीतलहर से ठंड का कहर जारी है। यूपी में पारा आज सुबह भी लुढ़का हुआ था।

कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी दिल्ली

राजधानी दिल्ली आज कोहरे की चादर में लिपटी है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी न के बराबर हो रखी है। वहीं, कोहरे के साथ दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड का दौर भी जारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक इस कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।
We’re now on WhatsApp. Click to join

कोहरे की वजह से विजिबिलिटी न के बराबर

दिल्ली में आज घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी न के बराबर है। कुछ मीटर के फासले पर भी चीजें साफ नहीं दिखाई पड़ रही है। वहीं, ठंड का कहर भी राजधानी में जारी है। आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली में अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

हरियाणा-पंजाब में कोल्ड डे 

हरियाणा और पंजाब में आज भी कोल्ड डे रहा। पंजाब में तो शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया हुआ है। वहीं, हरियाणा के कई शहरों में घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी न के बराबर दर्ज की गई है। कुछ जगहों पर आज सीवियर कोल्ड डे भी रहा।

यूपी-बिहार में शीतलहर

यूपी और बिहार में शीतलहर से ठंड का कहर जारी है। यूपी में पारा आज सुबह भी लुढ़का हुआ था। कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम रही।
वहीं, बिहार में शीतलहर का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग की माने तो राज्य 29 जनवरी तक शीतलहर की चपेट में रहेगा। घना कोहरा भी छाए रहने का अनुमान जताया गया है। ठंड का आलम ये है कि 16 शहरों में तापमान 9 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

26 तक जनवरी तक ऐसे रह सकते हैं हालात 

प्रदेश भर में जारी शीत दिवस से अति शीत दिवस की स्थिति 26 जनवरी तक ऐसे ही जारी रहने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आने पर मामूली सुधार होने के आसार हैं। उधर, बुधवार को सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया आदि इलाकों में शीत दिवस से अति शीत दिवस की स्थिति रही। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बहराइच, लखीमपुर खीरी, हापुड़, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाये रहने का रेड अलर्ट जारी किया है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button