पर्यटन

Best Paragliding In India : अगर आपको भी करना है भारत में पैराग्लाइडिंग, तो ये जगह हैं आपके लिए बेस्ट

आपको भी है पैराग्लाइडिंग का शौक है तो पैराग्लाइडिंग करने के लिए हिल स्टेशन से बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकती है। वैसे तो हर ट्रेवलर चाहता है कि वो अपनी लाइफ में एक बार पैराग्लाइडिंग मजा जरूर ले। तो यहां आपको बताते है भारत की कुछ बेहतरीन जगह जहां आप पैराग्लाइडिंग के लिए जा सकते हैं।

Best Paragliding In India : भारत की ये 5 जगह जहां पर आप ले सकते हैं पैराग्लाइडिंग एक्टिविटी का मजा

आपको भी है पैराग्लाइडिंग का शौक है तो पैराग्लाइडिंग करने के लिए हिल स्टेशन से बेहतर और कोई जगह नहीं हो  सकती है। वैसे तो हर ट्रेवलर चाहता है कि वो अपनी लाइफ में एक बार पैराग्लाइडिंग मजा जरूर ले। तो यहां आपको बताते है भारत की कुछ बेहतरीन जगह जहां आप पैराग्लाइडिंग के लिए जा सकते हैं।

पैराग्लाइडिंग करने का करें शौक पूरा –

आज पैराग्लाइडिंग जैसा स्पोर्ट बेहद ही लोकप्रिय होता जा रहा है। भारत में ऐसी कई फेमस जगह हैं, जहां पैराग्लाइडिंग एक्टिविटी कराई जाती हैं। वैसे तो ज्यादातर ये गतिविधि भारत के हिल स्टेशन पर होती है। आज के दौड़ में पैराग्लाइडिंग, डाइविंग, बंजी जंपिंग आदि ऐसे बहुत से स्पोर्ट्स हो गये हैं, जो बीते 10-15 सालों से काफी फेमस हुए हैं। उससे पहले हम इन्हें हॉलीवुड फिल्मों या बॉलीवुड फिल्मों में ही देखते थे। लेकिन जैसे-जैसे ट्रैवलर्स बढ़ते गए, वैसे-वैसे ये एडवेंचरस एक्टिविटी भी बढ़ती गई और फेमस भी होती गई है। तो आइये जानते है ऐसे ही कुछ पांच फेमस जगहों के बारे में विस्तार से –

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश –

बीर बिलिंग भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित है और ये जगह पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है। यहां आपको कई पैराग्लाइडिंग ऑपरेटर्स मिल जाते है जो छोटे, मीडियम और लॉन्ग फ्लाइंग सेशन करवाने में आपकी मदद करते हैं। यहां पर  पैराग्लाइडिंग के लिए बीर टेक-ऑफ पॉइंट है और बिलिंग जो कि लैंडिंग साइट है, बीर से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप पैराग्लाइडिंग करने का शौकीन हैं तो ये जगह आपके के लिए रोमांच से भरी पड़ी है। बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के लिए अक्टूबर से जून का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। और यहां पैराग्लाइडिंग करने की फीस लगभग 3500-5500 रुपए तक हो सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BiR BiLLiNg Paragliding (@_____paragliding__bir_billing)

We’re now on WhatsApp. Click to join.

नैनीताल, उत्तराखंड –

उत्तराखंड का नैनीताल किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है। नैनीताल समुद्र तल से लगभग 2000 मीटर की ऊंचाई पर हिमालय की तलहटी पर बसा हुआ है। इस खूबसूरत जगह पर पैराग्लाइडिंग करने का अपना एक मजा है। आप पैराग्लाइडिंग की मदद से आसमान से एक पक्षी की तरह इस सुंदर शहर को देख सकते हैं। यहां पैराग्लाइडिंग प्रोग्राम की व्यवस्था नैनीताल की नौकुचियाताल में होती है। आप नैनीताल में पैराग्लाइडिंग, मानसून को छोड़कर किसी भी समय किया जा सकता हैं।और नैनीताल में पैराग्लाइडिंग फीस 1500-5000 रुपए के आसपास होती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Puran Dhokati (@puran_dhokati_)

पंचगनी, महाराष्ट्र –

भारत का ये पैराग्लाइडिंग पॉइंट, ट्रेनिंग और फ्लाइंग दोनों के लिए परफेक्ट है। यहां पैराग्लाइडिंग करते हुए आपको वादियां, हरियाली और सुंदर पहाड़ियां देखने को मिल जाएंगी। इसके अलावा यहां टैंडम फ्लाइट्स की भी व्यवस्था है। ये हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो कि पैराग्लाइडिंग के लिए अच्छा स्पॉट है। पंचगनी में पैराग्लाइडिंग करने के कई टेक-ऑफ पॉइंट्स हैं, जैसे तपोला, खिंगर और भीलर। यहां सोलो जम्पस की भी ट्रेनिंग दी जाती है। पंचगनी जाने का सबसे अच्छा समय है नवंबर से फरवरी। पंचगनी में पैराग्लाइडिंग फीस 1500 रुपए के आसपास है।

Read More: Relationship Tips : पार्टनर के साथ भूलकर भी शेयर ना करें अपने ये सीक्रेट्स, पल में टूट कर बिखर जाएगा रिश्ता

शिलांग, मेघालय –

यहां के शानदार नजारों को देखने के बाद आप पैराग्लाइडिंग जैसी दिलचस्प एक्टिविटी का भी मजा लेने जरूर जाएं। शिलांग 1400 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है, जो भारत के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस में से एक है। वैसे पैराग्लाइडिंग धीरे-धीरे ही सही, लेकिन छोटे शहरों में भी विकसित किया जा रहा है। यात्री यहां सिर्फ पहाड़ और हरियाली ही नहीं पैराग्लाइडिंग जैसे स्पोर्ट का भी लुत्फ जरूर उठाने के लिए जाते है। यहां 700 मीटर तक की ऊंचाई तक पैराग्लाइडिंग की जाती है। शिलांग में पैराग्लाइडिंग करने का सबसे अच्छा समय गर्मियों का मौसम होता है। शिलांग में पैराग्लाइडिंग फीस 2000 रुपए के आसपास की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @paragliding_nainital_bhimtal

गंगटोक, सिक्किम

सिक्किम के उत्तर पूर्वी में स्थित गंगटोक शहर भारत का लोकप्रिय पर्यटन स्थल मे से एक है। इस शहर में देखने लायक वैसे तो बहुत सारी जगहें हैं। साथ के साथ यहां पैराग्लाइडिंग कई लोगों को अट्रैक्ट करती है। गंगटोक जाने का सबसे अच्छा समय गर्मी का मौसम होता है। गंगटोक में पैराग्लाइडिंग फीस लगभग 1800 रुपए तक हो सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sharath Subramanya (@root_groot_adv)

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button