सेहत

Home Remedies for Acidity: अगर एसिडिटी की समस्या से है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू तरीके

Home Remedies for Acidity: आंवला और केले के साथ -साथ ये सभी चीजें आपको एसिडिटी से दिलाएंगी तुरंत छुटकारा


Highlights:

जाने क्या और क्यों होती है एसिडिटी की समस्या

जाने एसिडिटी की समस्या के दौरान किन चीजों का करना चाहिए सेवन

एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाते है ये घरेलू उपाय

Home Remedies for Acidity: आज के समय पर हम सभी का लाइफस्टाइल इतना ज्यादा बिजी होता है कि हमारे पास खुद के लिए भी समय नहीं होता। जिसके कारण हम कभी भी और कुछ भी खा लेते है। जिसके कारण हमे एसिडिटी, खट्टी डकार या खाना न पचना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार तो एसिडिटी के कारण हमे काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। एसिडिटी के कारण कई बार सीने में जलन भी होने लगती है। कई बार हम लोग कुछ ऐसा खा लेते है जिसे हमारा पेट आसानी से पचा नहीं पता और उसके कारण कई बार हमे इस तरह की दिक्कत हो जाती है।

ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही साथ आपको ध्यान रखना होगा कि एसिडिटी के दौरान आपको ठंडी तासीर वाली चीजों का ही सेवन करना चाहिए। जिसे की आपको ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े। तो चलिए विस्तार से जानते है एसिडिटी की समस्या से बचने के कुछ घरेलू उपाय।

एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाते है ये घरेलू उपाय

1. छाछ

 Home Remedies for Acidity

अगर अपने कभी कुछ ऐसा खा लिया जिसे आपको ऐसा महसूस हो की आपको एसिडिटी की समस्या या फिर खट्टी डकार आ रही है तो आपको तुरंत छाछ का सेवन कर लेना चाहिए। अगर आपके पास छाछ न हो तो आप दही में थोड़ा सा पानी मिला कर उसके बाद उसमे थोड़ा सा जीरा पीसकर मिला लें, आप चाहो तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सा नमक भी मिला सकते हैं और उसके बाद इसका सेवन कर लें। इससे आपको एसिडिटी या खट्टी डकार में काफी आराम मिलेगा।

Read More- Sleeping Issues: अच्छी नींद, अच्छा जीवन : बेहतर नींद के लिए अपनाएं यह खास टिप्स

2. आंवला

_Home Remedies for Acidity

आंवला हमारे लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो हम सभी लोग जानते है आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है साथ ही साथ इसमें औषधीय गुण भी होते है। अगर आप रोजाना एक आंवले का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आंवले के सेवन से हमे खास कर पेट से जुडी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इसके नियमित सेवन से एसिडिटी और खट्टी डकार भी नहीं होती है। अगर आपके पास आंवला जूस है तो आप उसका सेवन कर सकते है वरना आप सूखा आंवला खाकर पानी भी पी सकते हैं।

3. सौंफ

_Home Remedies for Acidity

अपने देखा होगा कि अक्सर लोग खाना खाने के बाद मुंह फ्रेश करने के लिए सौंफ का सेवन करते है क्योंकि ये एसिडिटी में काफी ज्यादा राहत देती है। अगर आपने बहुत ज्यादा तैलीय भोजन या भारी भोजन किया है तो उसके बाद आप सौंफ और मिश्री को मिलाकर इसका सेवन कर सकते है। इससे आपको काफी देर तक चबाते रहना होगा। ऐसा करने से आपको कभी भी एसिडिटी की समस्या नहीं होगी। अगर आपको खाली सौंफ खाना पसंद नहीं तो आप सौंफ की चाय बनाकर पी सकते है।

4. केला

_Home Remedies for Acidity

ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि केला हमारे पेट के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है फिर चाहे केला कच्चा हो या पका हुआ। अगर आप लंबे समय से पेट की समस्या से परेशान है तो आप केले का सेवन कर सकते है या फिर आप चाहो तो कच्चे केले की सब्जी भी खा सकते है। लेकिन पका हुआ केला खाने से आपको काफी ज्यादा लाभ होगा, खास कर गर्मी के मौसम में।

Read More – How Much Water Is Sufficient? 2 लीटर या 4 लीटर कितना पीना चाहिए पानी? आइये जानते है क्या कहते है Experts!

5. अदरक

_Home Remedies for Acidity

सभी भारतीय रसोई घरों में आपको अदरक आसानी से मिल जाएगी। अदरक चाय का स्वाद बढ़ाने के साथ ही साथ कई अन्य चीजों में भी काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। अगर आपको एसिडिटी की समस्या होती है तो आप अदरक वाला गर्म पानी पी सकते है। इससे आपको काफी लाभ होगा। आप चाहो तो अदरक के रस में थोड़ा सा सेंधा नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button