सेहत

Sugar Free Diet: आपको भी है शुगर की समस्या तो ज़रूर फॉलो करे ये डाइट

आजकल शुगर की समस्या होना आम बात है। सर्वे से पता चलता है कि भारत में पांच में से दो लोग शुगर कि समस्या से जुझ रहे है। शुगर की समस्या तब तक खतरनाक साबित नहीं होती जब तक शरीर में किसी तरह कि परेशानी न हो। लेकिन इसे नियमित रूप से काबू में रखना आवशयक है। शुगर की समस्या एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र में किसी को भी हो सकती है।

शुगर की समस्या से परेशान व्यक्ति के लिए बेहद फायदेमंद है ये Sugar Free Diet 


आजकल शुगर की समस्या होना आम बात है। सर्वे से पता चलता है कि भारत में पांच में से दो लोग शुगर कि समस्या से जुझ रहे है। शुगर की समस्या तब तक खतरनाक साबित नहीं होती जब तक शरीर में किसी तरह कि परेशानी न हो। लेकिन इसे नियमित रूप से काबू में रखना आवशयक है। शुगर की समस्या एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र में किसी को भी हो सकती है।

शुगर की समस्या से वजन बढ़ने, हार्ट डिजीज  होने की संभावना अधिक हो जाती है। हालाँकि शुगर हमारी सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन अधिक मात्रा में इसे खाने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती है। इस समस्या का उपाय sugar free diet हो सकता है। ये डाइट अपना कर आप अपने शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते है। आइए जानते हैं शुगर फ्री डाइट में क्या क्या शामिल किया जा सकता है।

Read More: High Cholesterol: गलत खानपान के वजह से शरीर में बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए घटाने के उपाय

ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपनी डाइट पर अधिक ध्यान देना होगा। जिन व्‍यक्ति को डाइबिटीज़ है उन्हें  प्रतिदिन 1200 कैलोरी युक्‍त डाइट फॉलो करनी चाहिए, जिसमें सभी पोषक तत्‍वों को शामिल किया जा सकता है। डाइट में कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन और मिनरल को अवशय शामिल करना चाहिए। डायबिटीज में व्‍यक्ति को हर दो घंटे में कुछ हेल्‍दी खाना चाहिए। इससे ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप ये डाइट फॉलो कर सकते हैं।

  • सुबह उठकर सबसे पहले मेथी का पानी पीना चाहिए।

  • ब्रेस्‍कफास्‍ट : पोहा/ बाजरे का डोसा/ सब्जियों से बना चीला/ हरी चटनी

  •  दस बजे के आस पास : एक सेब/ 1 गिलास छाछ/ 1 कटोरी मौसमी फल

  •  लंच : एक प्‍लेट मिक्‍स वेजिटेबल सलाद, 1 मल्‍टीग्रेन चपाती / ½ कप ब्राउन राइस, 1 कटोरी मिक्‍स या तुअर दाल, भिंडी / तोरई/ टिंडे / करेले की सब्‍जी

  • शाम का नास्ता : 1 कप ग्रीन / लेमन टी, ½ कटोरी भुना चना या 1 कटोरी स्‍प्राउट्स

  • डिनर : एक कटोरी पालक की सब्‍जी / 1चपाती / 1 कटोरी मिक्‍स वेजिटेबल दलिया / 1 कप सूप / मिक्‍स वेजिटेबल सलाद/ 3 इडली / चटनी/ 1 कटोरी सांबर

  • सोते टाइम : ½ कप दूध बिना शुगर के

Read More: Healthy tips : दूध के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 6 चीजें, शरीर को हो सकते हैं कई नुकसान

किन चीज़ो को करे डाइट में शामिल 

साबुत अनाज 

डायबिटीज में शुगर फ्री चीजों का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। इस स्थिति में हम जो भी चीज खाते हैं वह ब्‍लड में मिलकर हमारे शुगर लेवल को हाई कर देती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को पोषक तत्‍वों से भरपूर साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। साबुत अनाज खाने से ब्‍लड शुगर लेवन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। आप डाइट में बाजरा, मटर, राजमा, जौ और रागी को शामिल कर सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है। हरी पत्तेदार सब्जियों में कैलोरी की मात्रा कम होती है जो वजन बढ़ने से रोकने में सहायक होती है। शुगर लेवल के बढ़ने पर वजन भी तेज़ी से बढ़ने लगता है इसे कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करे। इसमें विटामिन, मिनिरल, और कार्बोहइड्रेट भी भरपूर मात्रा में होता है जो हमे हैल्थी रखते है।

दही 

डाइबिटीज़ को कंट्रोल करने में दही भी मददगार होता है। ग्रीक दही डाइबिटीज़ के मरीज़ो के लिए लाभदायक हो सकता है। जिन मरीजों को दूध का सेवन न करने की सहाल दी जाती है वे दही का सेवन सकते हैं। ग्रीक योगहर्ट में सामान्‍य दही की अपेक्षा कम कार्ब्‍स होते हैं। इसमें पर्याप्‍त मात्रा में प्रोबायोटिक्‍स होता है जो हार्ट और पेट दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद प्रोटीन आपकी स्किन, बेहतर नींद, अच्‍छे डाइजेशन और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।

 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button