सेहत

Healthy tips : दूध के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 6 चीजें, शरीर को हो सकते हैं कई नुकसान

दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, इसलिए दूध के साथ कुछ चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Healthy tips : ख़राब फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए खतरनाक,जानिए कौन सी चीज दूध के साथ नही खाना चाहिए


दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ चीजों के साथ इसका सेवन करना आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

दूध का सही चीजों के साथ सेवन –

बॉडी को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप उन चीजों का सेवन करें जिसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।  इस लिस्ट में दूध भी शामिल है। अधिकतर लोग रात में दूध पीते हैं तो वहीं कई लोग सुबह नाश्ते में दूध पीना पसंद करते हैं,  दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन A, B6, D, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयोडीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इस वजह से दूध को एक अच्छा प्रोटीन सोर्स माना जाता है।

Read more: Healthy Diet For Eye: आंखों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में इस चीज का करें सेवन, नहीं होगी कोई समस्या

दही का प्रयोग –

आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ दही नहीं खाना चाहिए।  ये कॉम्बिनेशन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।  इसकी वजह से आपको पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और पेट भी खराब हो सकता है।

 खट्टे फलों का सेवन –

दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।  खट्टे फलों में पाया जाने वाला एसिड दूध के साथ मिलकर पेट से जुड़ी कई परेशानियों की वजह बन सकता है, जिससे पेट दर्द और उल्टी की  भी हो सकती है।  अगर आपने खट्टे फल का सेवन किया है तो लगभग आधे घंटे के बाद ही दूध को पीना चाहिए।

Read more: Healthy Drinks For Glowing Skin: रोज सुबह उठकर पिएं ये 4 स्पेशल ड्रिंक, दाग-धब्बे और झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा

दूध के साथ मछली का सेवन –

मछली सेहत के लिए फायदेमंद होती है।  इसका सेवन दूध के साथ कभी नहीं करना चाहिए।  दूध और मछली का एक साथ सेवन करने से आपको डाइजेशन की समस्या हो सकती है। जैसे पेट में दर्द और फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है। इसके साथ ही एक साथ इस कॉम्बिनेशन की वजह से स्किन से जुड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

चटपटा खाना –

आपको दूध के साथ स्पाइसी मसालों का सेवन भी नही करना चाहिए।  ऐसा करने से एसिड रिफ्लक्स के साथ-साथ इनडाइजेशन का खतरा भी हो सकता है।

दूध के साथ सॉल्टेड स्नैक्स का प्रयोग नही –

चिप्स और सॉल्टेड स्नैक्स के साथ भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें नमक बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को रोक सकता है।

प्रोटीन से भरपूर चीजें का उपयोग –

दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, इसलिए इसके साथ प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपके डाइजेशन सिस्टम पर जोर बढ़ सकता है, साथ ही पाचन से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button