सेहत

सोने से पहले क्या खाएँ और क्या नहीं

यदि आपको भी रात में नींद नहीं आती तो बदले अपनी सोने से पहले की आदतें


कई लोगों के साथ ऐसा होता है की रात को सोते समय उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके कुछ भी कारण हो सकते हैं। परंतु जब रात के समय ऐसा होता है तो पूरा दिन भी खराब जाता है। पूरे दिन आपको थकान, सर दर्द और नींद नींद जैसा लगता है और आँखों में जलन हो जाती है।

कई बार आपको नींद तो आती है किन्तु आप घबराहट की वजह सो नही पाते और अनिद्रा की वजह से आपकी पूरी रात घड़ी की सुइयां देखने और उनकी आवाज़ सुनने में निकलती है। अजीब से ख़याल आपके खाली मन में पनपने लगते हैं। इन सभी कारणों की वजह से हमारी सुबह भी अच्छी नही होती और हमारा दिन खराब हो जाता है।

वैसे तो अनिद्रा के समस्या दूर करने के लिए लोगों ने नींद जी दवाई लेना शुरू कर दिया है जिसे लेने के तुरंत बाद नींद आ जाती है। परंतु नींद की दवाइयों का सेवन सही नही है क्योंकि इनकी आदत लगने के बाद बिना इनके नींद नहीं आती और समस्या और ज़्यादा विकट हो जाती है।

जैसा की हमने पहले भी बताया नींद ना आने के काऱण कुछ भी हो सकते हैं। आपका अस्त व्यस्त जीवन भी एक कारण हो सकता है, तनाव एक कारण हो सकता है परंतु नींद की क्रिया में एक और चीज़ अहम भूमिका निभाती हैं और वह है सोने से पहले खाने पीने की आदतें।

ऐसी ही सूचि नीचे है जिसमे यह बताया गया है कि सोने से पेहले उन्हें खाने से अच्छी नींद आयेगा और ऐसी चीजे जिन्हें सोने से पहले नहीं खाना चाहिए।

सोने से पहले क्या खाएँ और क्या नहीं

क्या खाएं :-

  • दूध : हम सभी जानते हैं कि दूध सभी पोषक तत्वों से भरपूर है। परंतु क्या आप यह जानते हैं की दूध का सेवन सोने से पहले करने से अच्छी नींद आती है। इसमें एक ऐसा कंपाउंड पाया जाता है जो सेरोटोनिन बनाने में सहायता करता है। इससे शरीर को आराम मिलता है और बेहतर नींद आती है।
  • शकरकन्द : शकरकन्द में कार्बोहायड्रेट और पोटेशियम होता है जिनका सेवन करने से बॉडी अधिक रिलैक्स फील करती है। जब बॉडी की आराम मिलता है तो मनुष्य बेहतर नींद ग्रहण करने की अवस्था में होता है।
  • केला : केले में पोटेशियम और मैगनेशियम पाया जाता है और इनसे भू शरीर को आराम मिलता है। ये दोनों तत्व शरीर को आराम देकर अच्छी नींद प्रदान करते हैं। इसलिए सोने से पहले केले को किसी भी रूप में खाना अच्छा हित है।
  • चेरी : चेरी स्वाद में अत्यंत लजवाब और स्वादिष्ट होती है। स्वाद के साथ साथ इसमें एक मेलाटोनिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है जिससे और अछि नींद आती है।

तो ये थी चीज़े जिन्हें खाने से अछु नींद आती है अब बारी आती है ऐसी चीजों की जिन्हें खाने से आपकी नींद गायब हो जाती है।

इनसे करें परहेज़ : रात को सोने से पहले कुछ भी ऐसा न खाएँ तो भारी हो। बहुत अधिक मसालेदार और ऑयली खाने से रात भर बेचैनी रहती है इसलिए विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि रात को केवल हल्का भोजन खाएँ। सोने से पहले नशीले और कैफीन से युक्त पदार्थों का भी सेवन न करें और यदि करते है तो यह ज़रूर ध्यान रखें कि उनके सेवन और आपजे सोने के समय मे 2-3 घण्टों का अंतर ज़रूर हो।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button