सेहत

आपका सही तरीके से लैपटॉप इस्तेमाल न करना, आपको डाल सकता है परेशानी में

जाने लैपटॉप के बहुत ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले नुकसान


क्या आपका भी अपना सारा काम लैपटॉप पर ही होता है क्या आप भी उन लोगों में से है जो अपना सारा दिन लैपटॉप के सामने ही निकालते है यहाँ तक की खाली समय भी लैपटॉप पर काम करते हुए बिताते हैं। क्या आपको भी आपके डॉक्टर ने लंबे समय तक और रोजमर्रा बहुत ज्यादा लैपटॉप का इस्तेमाल करने से मना किया है। और इसके घातक परिणाम होने की चेतावनी दी है। तो चलिए आज हम आपको लैपटॉप के सही इस्तेमाल न करने पर इससे होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तार से बताते है।

लैपटॉप के अधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसान

सिरदर्द: आपको बता दें कि लैपटॉप और कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रानिक उपकरण का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करना हमारे लिए सिरदर्द और माइग्रेन का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आप रोज लम्बे समय तक लैपटॉप पर काम करते हैं तो आपको सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। बता दें कि कंप्यूटर की स्क्रीन की रोशनी, पैटर्न और छवी किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य को बहुत ज्यादा प्रभावित करती हैं जिसके कारण हमें सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या होने लगती है।

मांसपेशियां: वैसे तो हमारे पास लैपटॉप या कम्प्यूटर को इस्तेमाल करने के कई तरीके है लेकिन हम में से ज्यादातर लोग कुर्सी पर बैठकर ही कंप्यूटर या लैपटॉप चलाते हैं। आपको बता दें कि एक रिपोर्ट ने बताया कि बहुत लम्बे समय तक कुर्सी पर बैठकर कंप्यूटर पर काम करते रहने से मांसपेशियां थक जाती हैं। जिससे कई बार हमे मांसपेशियों में दर्द की समस्या होने लगती है।

आंखों का स्वास्थ्य: आपको बता दें कि दिन भर कंप्यूटर स्क्रीन के आगे बैठे रहने से हमारी आंखों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार लंबे समय तक स्क्रीन पर देखते रहने से आंखों में थकान, खुजली, आंखों से पानी गिरना जैसी कई सारी समस्याएं हो सकती है। जिसके कारण धीरे धीरे हमारी आँखों की रोशनी समय से पहले कमजोर होने लगती है।

भारत मे दी निपाह वायरस ने दस्तक : जानें कितना खतरनाक है ये

तनाव: आपको बता दें कि खराब वर्कप्लेस में काम करने के कारण ही हमे तनाव नहीं होता है। बल्कि अधिक देर तक लैपटॉप पर काम करना हमारा तनाव का एक बड़ा कारण है। आपको बता दें कि घंटों कंप्यूटर पर काम करने के कारण हमारी एकाग्रता में कमी आती है। इसके कारण आपको धीमा सिरदर्द हमेशा ही रहता है।

मोटापा: आज के समय पर हमारा लाइफस्टाइल काफी ज्यादा बदल गया है। आज के समय पर ज्यादातर लोगों के लाइफस्टाइल में बहुत ज्यादा लैपटॉप, कंप्यूटर और टैबलेट पर काम करना शामिल हो गया है। बता दें कि एक रिपोर्ट के अनुसार आज के समय पर 30 प्रतिशत लोग बहुत ज्यादा कंप्यूटर के आगे बैठे रहने से बहुत तेजी से मोटे हो रहे है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button