सेहत

Ramadan 2020: गर्भवती महिलाएं रोजे के दौरान रखें इन बातों का ख्याल

रमजान में रोजे के दौरान गर्भवती महिलाएं रखे अपने खाने पीने का विशेष ध्यान


बरकतों और रहमतों का पाक महीना रमजान 23 अप्रैल को चांद देखने के बाद शुरू होगा। इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को काफी पवित्र माना जाता है और इसका काफी महत्त्व भी है। इस पाक महीने में किए गए सभी अच्छे कर्मों का फल दोगुना ज्यादा मिलता है। इस दौरान पूरे एक महीने तक मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखते है। रोजा रखने वाले लोगों को इस दौरान खान-पान को लेकर विशेष एहतियात रखना पड़ता है। इसकी वजह है कि सुबह सहरी के सयम वो लोग कुछ खाते है। उसके बाद उनको पूरे दिन भूखा रहना पड़ता है और शाम को रोजा तोड़ते वक्त इफ्तारी के बाद ही खाना खाया जा सकता है। वैसे तो रमजान के दौरान सभी रोजेदारों के लिए एक जैसे ही नियम होते है। लेकिन गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए इन नियमों में कुछ रियायत दी गई है।

गर्भवती महिलाएं रोजे के दौरान इन बातों का रखें ख्याल

1. अगर कोई गर्भवती महिला रोजा रखती है और रोजे के दौरान यदि उस गर्भवती महिला को कमजोरी महसूस हो तो वह रोजा तोड़ सकती है।
2. अगर किसी गर्भवती महिला का रक्तचाप कम या ज्यादा रहता हो, उन्हें भी रोजा नहीं रखना चाहिए।
3. अगर किसी गर्भवती महिला को डॉक्टर ने रोजा रखने के लिए मना किया है तो भी उससे रोजा रखने से परहेज करना चाहिए।
4. रोजा के दौरान दिनभर पानी नहीं पिया जाता, लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए ऐसे में परेशानी खड़ी हो सकती है, ऐसे में अगर आपको बहुत ज्यादा प्यास लग रही है तो आप रोजा तोड़ सकती है।
5. अगर कोई गर्भवती महिला रोजा रखती है अचानक उससे ऐसा महसूस होता है कि उसका बच्चा पेट में गतिविधि नहीं कर रहा है, तो उस समय वो अपना रोजा तोड़ सकती है।

और पढ़ें: रमजान मानाने वाले लोगो को लॉकडाउन के कारण खजूर की हो सकती है किल्लत

रोजे के दौरान खाने में बरतें ये सावधानी

1. कभी भी सुबह खाई जाने वाली सहरी को नहीं छोड़ना चाहिए। यह आपको पूरा दिन ऊर्जावान बने रहने में मदद करती है।
2. खाने में उच्च-फाइबर वाला आहार जैसे सब्जियों के साथ पनीर, चिकन और अंडे के साथ मल्टीग्रेन रोटी का सेवन करें इससे आपका पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहेगा।
3. साथ ही भींगे बादाम के साथ अपने दिन की शुरुआत करें। इसके साथ फल, जूस या दूध का सेवन करें, ये गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button