लाइफस्टाइल

Micro Breaks : घर हो या ऑफिस में लगातार काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेना है जरूरी, होंगे ये बड़े फायदे

अक्सर काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेना सही तरीका होता है। लेकिन काम को जल्दी निपटाने के साथ खुद को भी हेल्दी रखने का लेकिन बहुत से लोग इसकी इंपॉर्टेंस ही नहीं जानते और सारा काम खत्म करने के बाद ही आराम करते हैं,लेकिन ऐसा करने से शरीर ही नहीं बल्कि आपका दिमाग भी बुरी तरह से थक जाता है और लंबे समय तक ऐसा करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

 Micro Breaks :  माइक्रो ब्रेक क्या होता है, और इसे लेने से हेल्थ रहती है अच्छी और बढ़ती है प्रोडक्टिविटी

अक्सर काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेना सही तरीका होता है। लेकिन काम को जल्दी निपटाने के साथ खुद को भी हेल्दी रखने का लेकिन बहुत से लोग इसकी इंपॉर्टेंस ही नहीं जानते और सारा काम खत्म करने के बाद ही आराम करते हैं,लेकिन ऐसा करने से शरीर ही नहीं बल्कि आपका दिमाग भी बुरी तरह से थक जाता है और लंबे समय तक ऐसा करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

काम के दौरान माइक्रो ब्रेक की जरूरत क्यों होती है

आज के बिजी लाइफस्टाइल में सारे काम करना और समय पर कर लेना बहुत जरूरी होता है। लेकिन सभी सोचते है कि  एक बार पहले सारा काम निपटा लूं फिर रेस्ट करूंगी। ऐसा ज्यादातर महिलाओं की ऑफिस या घर के काम के दौरान यही सोच होती है और वो घंटों बिना रुके काम में जुटी रहती हैं। इतना ही नहीं इसमें वे परफेक्शन के भी पीछे पड़ी रहती हैं। जिस वजह से थकान और ऊबन दोनों काफी बढ़ जाती है। और साथ ही  साथ ही इस आदत के चलते धीरे-धीरे वे कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों का भी शिकार होने लगती हैं। इससे बचने का बहुत ही आसान तरीका ये होता  है कि आपको माइक्रो ब्रेक लेना है, और ये सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के लिए जरूरी माना जाता है। 

आप जानते है माइक्रो ब्रेक क्या होता है

अपनी बिजि दिनचर्या में से बीच-बीच में थोड़ा -थोड़ा समय खुद को रिलैक्स करने के लिए निकालने को माइक्रो ब्रेक कहा जाता है। चाहे तो ये ब्रेक 10 मिनट का भी हो सकता है या 5 मिनट का भी हो सकता है। ये छोटा सा ब्रेक आपको रिफ्रेश और रिचार्ज करने का काम करता है। आज के बिजी शेड्यूल में तो बहुत जरुरी होता है कि काम के बीच में माइक्रो ब्रेक लिया जाएं इससे मेंटल और शारीरिक दोनों को फायदा होता है।

Read More:- Back Pain Relief: कमर दर्द से हैं परेशान ताे अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, फटाफट दूर हो जाएगी समस्या, जानिए क्या है बैक पेन का कारण

माइक्रो ब्रेक के दौरान क्या कर सकते है 

  1. माइंडफुलनेस से स्ट्रेस दूर होता है, तो इसके लिए एक्सरसाइज करें। आप चाहे तो  कुछ मिनट के लिए सांसों पर ध्यान केंद्रित करने और आंख बंद करके सुखासन में बैठ सकते है। यदि आप चाहें तो इसे ऑफिस में अपनी कुर्सी पर भी बैठकर कर सकते हैं। माइंडफुलनेस का हमारे इमोशंस के साथ स्किल्स पर भी असर पड़ता है। स्ट्रेस हार्मोन का लेवल कम करने में मदद करता है।
  1. आप कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी कर सकते है। किचन में कुकिंग के दौरान या झाड़ू-पोछा करते वक्त शरीर को थोड़ा-बहुत स्ट्रेच किया जा सकता है। इससे मांसपेशियाँ रिलैक्स होती हैं। वैसे इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि काम के बीच 10 मिनट का माइक्रो ब्रेक लेने से थकान का एहसास नहीं होता है और बोरियत महसूस नहीं होती और आप काम भी जल्दी निपटा सकते है। 
  1. आप इस दौरान पॉमिंग भी कर सकते हैं। माइक्रो ब्रेक में पॉमिंग से बहुत आराम मिलता है। इसके लिए आप हथेलियों को आपस में रगड़ें, जिससे गर्मी उत्पन्न होता है फिर इसे आंखों पर कुछ सेकंड लगाकर रख सकते है,फिर अब इसी में धीरे-धीरे आंखों को खोलें आपको अच्छा महसूस होगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join

माइक्रो ब्रेक लेने के क्या फायदे होते है।

  • इससे काम पर ज्यादा फोकस बढ़ता है।
  • आपका शरीर फिट रहता है और आप ज्यादा एनर्जेटिक फील करते हैं।
  • इससे बॉडी के साथ – साथ माइंड भी काफी हेल्दी रहता है,और स्ट्रेस दूर होता है।
  • आपके काम में क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी बढ़ जाती है,जिससे आपको खुशी मिलती है,और थकान तो  छू मंतर हो जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button