स्वादिष्ट पकवान

Mustard Sauce Recipe: बिना प्रिजर्वेटिव के घर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मस्टर्ड सॉस

मस्टर्ड सॉस एक अद्भुत सुगंध वाला मसाला है, जो कई व्यंजनों का स्वाद बढ़ा देती है- आप मस्टर्ड सॉस को किसी चीज के साथ भी खा सकते हैं।

Mustard Sauce Recipe: जाने मस्टर्ड सॉस बनाने की विधि और इसके फायदे

Mustard Sauce Recipe: आपने कभी पीली और काली सरसों के दाने से सॉस बनाने के बारे में सोचा है, अगर नहीं, तो आइए जानते है क्या है ये खास रेसिपी।

आजकल सबके घरों में सॉस खाने का सबसे आसान विकल्प है। हमारे पास सब्जी या चटनी हो या न हो, हम सॉस के साथ कई सारी चीजों को खा लेते हैं। अगर हम बात जंक फूड की करे जैसे पास्ता, नूडल्स और पकोड़े आदी, तो ये मस्टर्ड सॉस के साथ एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन की तरह काम करती हैं।

लेकिन अगर हम बाहर की बनी हुई टोमेटो सॉस और मस्टर्ड सॉस का सेवन करते है तो हमे ख्याल आता है कि ये प्रिजर्वेटिव  भरे है तो इसका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। जो आपके स्वास्थ्य को लाभ देने की बजाए और अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही आपके हृदय रोग,मधुमेह एवं पाचन संबंधी समस्या को भी बढ़ाते हैं।

आपको बता दें कि ये सॉस शरीर के लिहाज से बहुत फायदेमंद है। ये सॉस सरसों के दाने या सरसों के पत्तों से बनता है। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर है, जिसमें कैल्शियम, जिंक और विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन के होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने और हृदय रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं मस्टर्ड सॉस बनाने की रेसिपी और फायदे।

Read more: Healthy Chutney: गर्मियों में लू से बचने और पेट की परेशानी दूर करने में बेहद फायदेमंद है ये चटनी

मस्टर्ड सॉस बनाने की सामग्री

1) पीली सरसों के दाने – 4 चम्मच

2) काली सरसों के दाने – 1 चम्मच

3) दालचीनी पाउडर – चुटकीभर

4) शहद – 1 चम्मच

5) नमक स्वादानुसार

6) सिरका- 4 चम्मच

7) तेल- 2 चम्मच

मस्टर्ड सॉस बनाने की विधि

एक बर्तन में पीली सरसों के दाने, काली सरसों के दाने, सिरका, नमक और नींबू का रस डालकर 1 घंटे के लिए रखें। 1 घंटे के बाद इस सभी को मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को तेल में डालकर चलाते हुए पकाएं और गाढ़ा होने पर इसे आंच से उतार लें। गैस से उतारने के बाद इस पेस्ट में शहद मिलाएं। शहद मिलाने से सरसों की कड़वाहट में थोड़ी कमी आएगी और सॉस का टेस्ट भी अच्छा होगा। आपकी मस्टर्ड सॉस तैयार है। इसे कांच के डिब्बे में बंद करके फ्रिज में 1 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।

Read more: Symptoms of Menopause: मेनोपॉज के लक्षणों को न करे नजरअंदाज, जानें इसकी 3 स्टेज

मस्टर्ड सॉस के फायदे

सरसों पाउडर, पत्तियों और बीजों के रूप में उपलब्ध है। हालांकि, इस नुस्खा के लिए हम बीज का उपयोग कर रहे हैं क्योंकि ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।  सरसों के बीज के फायदे की बात करें, तो इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी कैंसर वाले गुण होते हैं। इसे खाने के कई फायदे हैं। जैसे कि

1) सरसों ग्लूकोसिनोलेट्स और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध है, दोनों वैस्कुलर हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

2) मस्टर्ड सॉस ब्लड प्रेशर कम करने के साथ टाइप 2  मधुमेह वाले लोगों में ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है।

3) सरसों के बीज से समृद्ध आहार सूजन को कम करने और सोरायसिस के कारण होने वाले घावों को ठीक करने में मदद कर सकता है।

4) सरसों के बीज में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन के खिलाफ कुछ सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं, जिसमें ई कोलाई बैक्टीरिया भी शामिल है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button