स्वादिष्ट पकवान

जानिए कैसे बनाए मैंगो लस्सी

मैंगो लस्सी: लस्सी का खट्टा मीठा मेल आम के साथ


मैंगो लस्सी: खाने के साथ अगर लस्सी हो तो खाने में चार चाँद लग जाते हैं। पंजाब में तो लस्सी के बिना खाने की कल्पना भी नही कर सकते। यह बनाने में बहुत ही आसान है और इसे बनाने में भी कम समय लगता है। यह आपके खाने जान डाल सकती है। तो आओ सीखे कैसे बनाए खट्टी मीठी आम लस्सी। इसके लिए आपको ज़रूरत होगी निम्नलिखित सामानों की:-

  • 1 ½  कप दही
  • 2 ताज़ा आम
  • शक्कर स्वादानुसार
  • थोड़ी कुचली हुई बर्फ़
  • कटे हुए काजू और बादाम
  • 2 कप पानी
  • आम के छोटे कटे टुकड़े
मैंगो लस्सी
मैंगो लस्सी

यहाँ पढ़ें : यहां का खाना लोगों को दिवाना कर दे

विधि:-

  • लस्सी बनाने के लिए पहले पहले दही को किसी बर्तन में डालकर फेंट लें।
  • आम के छिलके उतार कर उसके गूदे को गुठली से अलग करें। और फिर गूदे को मिक्सर में डालकर पीस लें।
  • अब जिस दही को हमने फेंटा था उसमें पिसा हुआ आम, शक्कर और पानी डालकर इस मिश्रण को एक बार फिर अच्छे से फेंट लें।
  • आपकी लस्सी लगभग तैयार है। अब इसे थोड़ा और बेहतर और सुंदर बनाने के लिए इसमें कुचली हुई बर्फ़ और बारीक कटे आम के टुकड़े डाल दें।
  • अंत में ऊपर से कटे हुए काजू बादाम डालें।
  • ग्लास में डालकर इसके खट्टे मीठे स्वाद का आनंद अपने घरवालों और दोस्तों के साथ लीजिए।

यह आपके खाने का स्वाद तो बढ़ाएगी ही साथ ही साथ यह स्वच्छ और स्वस्थ भी होगी क्योंकि आप इसे अपने हाथों से बनाएँगे। इसमें दही से मिलने वाला कैलशियम है और आम से मिलने विटामिन और मिनरल भी शामिल हैं। तो यह स्वाद के साथ साथ आपकी सेहत के लिए भी अच्छी है। इसे आप शाम को चाय की जगह अपने शाम के स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं। यह बड़े लोगों के साथ साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी। तो आप भी घर पर बनाए खट्टी मीठी मैंगो लस्सी और लस्सी के साथ साथ रिश्तों के भी खट्टे मीठे स्वाद का आनंद लें।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button