चुनाव

MP Election 2023 : कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की घोषणा, इन नेताओं को मिली जगह

कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की घोषणा हो गई है।इस समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा 30 से अधिक वरिष्ठ नेता शामिल होगे।

MP Election 2023 : कांग्रेस 15 अगस्त के पहले कई समितियों का करेगा गठन,रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव अभियान कमेटी – 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव संचालन के लिए कांग्रेस ने एक 34 सदस्यों वाली चुनाव अभियान कमेटी का गठन किया है।इसमें कांतिलाल भूरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष,कमलनाथ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल होगे।इस साल के अंत होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 15 अगस्त के पहले कई अन्य समितियों का भी गठन किया जा सकता है।

Read more:-MP Assembly Election 2023: राहुल गांधी का दावा, अब हमें मध्य प्रदेश में मिलेंगी 150 सीटें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे – 

कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति के गठन को स्वीकृति दे दिया है।इसे चुनाव अभियान समिति के गठन के जरिए ये भी देखा जा सकता है, इसमें कांग्रेस ने अपने अनुषांगिक संगठनों के प्रमुखों को जगह दी है,वो अभियान समिति ही निर्धारित करेगी कि कब, कहां और किस नेता के कार्यक्रम कराने हैं।

चुनाव अभियान कमेटी कौन -कौन है शामिल – 

इस समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा 30 से अधिक वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसमें राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों और एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रमुखों को भी चुनाव अभियान समिति का सदस्य बनाया गया है।इससे एक दिन पहले ही कांग्रेस ने महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया था

Read more:-Karnataka Election 2023: क्या बीजेपी के हिंदुत्व को हरा पाएगी कांग्रेस

प्रीतम सिंह ने छत्तीसगढ़ का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त –

प्रीतम सिंह ने छत्तीसगढ़ का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस आलाकमान का धन्यवाद दिया है।उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनने पर बधाई दी है।नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों में चुनाव तैयारियों की निगरानी करेंगे। चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी प्रीतम सिंह के कंधों पर सौंपी गई है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button