चुनाव

One Nation One Election : को लेकर बनी समिति की पहली बैठक आज, रामनाथ कोविंद के घर जुटेंगे सदस्य

केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले 'वन नेशन, वन इलेक्शन' के अध्ययन के लिए 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी की बैठक दोपहर 3 बजे से हो सकती है।

One Nation One Election : कब आएगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल, साथ चुनाव के क्या फायदे-नुकसान


दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में उनके घर पर एक राष्ट्र एक चुनाव समिति की पहली आधिकारिक बैठक आज होने की संभावना  है।

देश में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ –

देश में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर चर्चा चल रही है। केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के अध्ययन के लिए 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। दोपहर 3 बजे से बैठक हो सकती है। कुछ दिनों पहले रामनाथ कोविंद ने कानून मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की थी। और यह बैठक रामनाथ कोविंद के आवास पर की जाएगी।

Read more: One Nation One Election के लिए सरकार ने बनाई कमेटी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे अध्यक्ष

चुनाव एक साथ होंगे –

‘एक देश, एक चुनाव’ लागू होता है तो पूरे भारत में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होंगे और मतदान भी एक ही समय पर होगा। पीएम नरेंद्र मोदी कई बार एक देश, एक चुनाव की चर्चा किया  हैं। नवंबर 2020 में  अधिकारियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि वन नेशन, वन इलेक्शन न केवल बहस का विषय है, बल्कि भारत की एक आवश्यकता  है।  पीएम नरेंद्र मोदी कहा कि भारत में हर महीने चुनाव होता है, जिससे विकास में बाधा होता  है। देश को इतना पैसा नहीं बर्बाद करना चाहिए।

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की कमेटी –

केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के अध्ययन के लिए 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी में कुल 8 लोग शामिल हैं। इसमें अमित शाह, अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद, एनके सिंह, सुभाष कश्यप, हरीश साल्वे और संजय कोठारी अन्य सदस्य होंगे। इस कमेटी से  कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इस कमेटी से अपना नाम वापस लेने के लिए की मांग की है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button