पॉलिटिक्स

MP Assembly Election 2023: राहुल गांधी का दावा, अब हमें मध्य प्रदेश में मिलेंगी 150 सीटें

राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन और कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मीटिंग की

MP Assembly Election 2023: शिवराज का पलटवार, ‘उनको खयाली पुलाव पकाने हैं तो पकाते रहे’

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं. इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश में चुनाव होने हैं। ऐसे में BJP और कांग्रेस अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं।

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी – अपनी तैयारियों में जुट गई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद है। जिस तरह कर्नाटक में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से जीती है वहीं कांग्रेस अब दूसरे राज्यों में भी अपनी पकड़ बनाने में जुटी है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कर्नाटक में हमने 136 सीटें जीती हैं और इसी साल होने जा रहे मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी पार्टी 150 सीटें जीतेगी।

राहुल गांधी का दावा-150 सीटें जीतेंगे

बीते सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की। इस बैठक में राहुल गांधी और मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे. बैठक में आगामी एमपी चुनाव पर चर्चा हुई। बैठक के बाद राहुल गांधी ने दावा किया कि हम कर्नाटक की तरह एमपी में रिपीट करेंगे और राज्य में 150 सीटें जीतेंगे। राहुल के दावे पर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि ख्याली पुलाव पकाते रहिए।

Read more: Karnataka Politics: मंत्री का दावा- ‘कोई ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला नहीं’, 5 साल तक सीएम रहेंगे सिद्धारमैया

शिवराज सिंह ने किया पलटवार

राहुल की दावों पर शिवराज सिंह ने किया पलटवार उन्होंने कहा, ”मन के बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। बीजेपी मध्यप्रदेश में 200 सीटें जीतने जा रही है। अब उनको ख्याली पुलाव पकाना है, तो पकाते रहें।”

Read more: PM Modi in Karnataka: पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली, जानें क्या-क्या कहा

साल के आखिर में होंगे MP में चुनाव

230 विधानसभा सीटों वाले मध्यप्रदेश में इस साल के आखिरी में चुनाव होना हैं। एमपी के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी चुनाव होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीनों राज्यों में सरकार बनाई थी। हालांकि, 2020 में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों ने बगावत कर दी थी। इसके बाद राज्य में बीजेपी ने सरकार बनाई थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button