चुनाव

MP Congress Candidate List:विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, प्रत्याशियों के नामों का हुआ ऐलान

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अगले महीने से होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 229 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें मध्यप्रदेश से 144, छत्तीसगढ़ से 30 और तेलंगाना से 55 उम्मीदवारों के नाम हैं।

MP Congress Candidate List:शिवराज सिंह के खिलाफ उतरेगें ये प्रत्याशी, 3 दिसंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे


MP Congress Candidate List:कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा से कमलनाथ को टिकट दिया है। छ्त्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल पाटन से चुनाव लड़ेंगे। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, तेलंगाना में पार्टी ने सांसद और प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को कोडंगल से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। मध्यप्रदेश से कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। छत्तीसगढ़ में पहली लिस्ट में 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। वहीं, तेलंगाना से 55 उम्मीदवारों के नामों की फाइनल लिस्ट जारी हुई।

शिवराज सिंह के खिलाफ उतरेगें ये प्रत्याशी

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पार्टी ने छिंदवाड़ा से टिकट दिया है। CM शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी से विक्रम मस्तल को उतारा गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनकी परम्परागत सीट पाटन से और डिप्टी CM टीएस सिंहदेव को अंबिकापुर से प्रत्याशी बनाया गया है।

महेंद्र कर्मा के बेटे को मिला टिकट

इसके साथ ही पार्टी ने चित्रकोट से सांसद दीपक बैज को टिकट दिया है। कांग्रेस ने राजनंदगांव से गिरिश देवांगन, डोंगार गांव से दलेश्वर साहू, खुज्जी से भोला राम साहू, मोहला मानपुर से इंद्रशाह मंडावी, अंतागढ़ से रुप सिंह पोटई, भानुप्रतापपुर से सवित्री मंडावी, कांकेर से शंकर ध्रुव, केशकाल से संतराम नेताम, कोंडागांव से मोहन लाल मरकाम और नारायणपुर से चंदन कश्यप को उम्मीदवार बनाया है। बस्तर से लखेश्वर बघेल, दंतेवाड़ा से के. छविंद्र महेंद्र कर्मा, बीजापुर से विक्रम मंडावी और कोंटा से कवासी लखमा को टिकट मिला है।

सीएम भूपेश बघेल प्रत्याशियों को शुभकामनाएँ दी

प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने पर सीएम भूपेश बघेल ने भी प्रतक्रिया दी। सीएम ने लिखा- ‘छत्तीसगढ़ महतारी का मिला आशीर्वाद अब क्षेत्र की जनता भी देगी आशीर्वाद विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज नवरात्रि के प्रथम दिन, शुभ अवसर पर प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है। सभी प्रत्याशियों को ढेर सारी शुभकामनाएँ। पाटन विधानसभा से पुनः मौक़ा देने के लिए नेतृत्व का आभार।’

3 दिसंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे

चुनाव आयोग ने 9 अक्टूबर को 5 राज्यों में मतदान के तारीख की घोषणा की थी। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर तो छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। राजस्थान में 25 नवंबर, मिजोरम में 7 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होंगे। पांच राज्यों में 3 दिसंबर को नतीजे आएंगें।

Read More:Rajasthan BJP Candidate List: राजस्थान में बीजेपी की 41 उमीदवारों की पहली लिस्ट जारी, सूची से कटे कई बड़े नाम

EC ने कहा 60 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट

अकेले छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा बाकी सभी चार राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग होगी। पांच राज्यों में 16 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 8 करोड़ से ज्यादा पुरुष मतदाता और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं। 60 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे.पाचों चुनावी राज्यों में 679 विधानसभा सीटें हैं। सभी राज्यों में महिलाओं का वोट प्रतिशत पहले से बढ़ा है। वोटर लिस्ट 17 अक्टूबर को जारी की जाएगी, 23 अक्टूबर तक इसमें सुधार किया जा सकेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button