चुनाव

MP BJP Candidate List: मध्य प्रदेश में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, केंद्रीय मंत्री समेत ये नाम हैं शामिल

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इनमें कई चौंकाने वाले नाम हैं। पार्टी ने सात सांसदों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें से तीन केंद्रीय मंत्री हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और फगन सिंह कुलस्ते को बीजेपी ने टिकट दिया है।

MP BJP Candidate List: 78 प्रत्याशियों का नाम जारी, इन सांसदों को भी मिला टिकट


आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई उम्मीदवारों को शामिल कर पार्टी ने सबको हैरान कर दिया है, हालांकि, कुछ नेताओं को टिकट नहीं मिला, जो हैरानी की बात है। माना जा रहा है कि दूसरी लिस्ट देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भारतीय जनता पार्टी में अलग ही दबदबा कायम है।

MP BJP Candidate List: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इनमें कई चौंकाने वाले नाम हैं। पार्टी ने सात सांसदों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें से तीन केंद्रीय मंत्री हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और फगन सिंह कुलस्ते को बीजेपी ने टिकट दिया है। तोमर दिमनी से, प्रह्लाद पटेल नरसिंहपुर और कुलस्ते निवास सीट से चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा पार्टी ने 4 सांसद उदय प्रताप सिंह को गाडरवारा, राकेश सिंह को जबलपुर पश्चिम, गणेश सिंह को सतना और रीती पाठक को सीधी से उम्मीदवार बनाया है। इनमें से ज्यादातर नेता अपनी लोकसभा सीट पर कई बार से जीत दर्ज करते आ रहे हैं।

Read more: MP Election 2023 : कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की घोषणा, इन नेताओं को मिली जगह

230 सीटों पर 78 उम्मीदवार घोषित

दूसरी सूची के साथ, भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीट में से 78 सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं। पार्टी ने पिछले महीने 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 109 सीट मिली थी। हालांकि, कुछ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस सरकार गिर गई थी। मार्च 2020 में शिवराज सिंह चौहान के नये कार्यकाल के साथ भाजपा सत्ता में लौटी थी।

महाराज के समर्थकों को मिला टिकट

दूसरी सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को अंचल की तीन सीटों से टिकट मिला है। दरअसल, सिंधिया ने अपने खास समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन को डबरा, मोहन सिंह राठौड़ को भितरवार और रघुराज कंसाना को मुरैना सीट से टिकट दिलाया है। इसे देखकर स्पष्ट हो गया है कि सिंधिया और पार्टी के बीच 2020 में जो डील हुई थी, वह पूरी हो गई है।

सिंधिया को ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में प्राथमिकता

इसके अलावा, संगठन ने ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में भी केंद्रीय मंत्री सिंधिया को प्राथमिकता देने की ठानी है। दरअसल, ग्वालियर जिले की छह विधानसभा सीटों में से दो सीटों पर सिंधिया समर्थकों को टिकट मिल चुका है। ग्वालियर सीट से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का नाम लगभग तय है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button