खेल

धोनी को चुना गया राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स टीम का कप्तान!

आईपीएल से दो साल के लिए बाहर हुई राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की जगह पर दो नई टीमों को इस सीजन लाया जा रहा है। संजीव गोयनका की राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स टीम उनमें से ही एक है।

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चुना गया है।

संजीव गोयनका ने टीम का लोगों और कप्तान की घोषणा करते हुए कहा, “मैं 2016 सत्र के लिए राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान के तौर पर धोनी का स्वागत करता हूं। वे हमेशा से बेहतरीन कप्तान रहे हैं।”

dhoni-look-

जब उनसे यह सवाल किया गया कि धोनी को सिर्फ एक सत्र के लिए ही क्यों कप्तान बनाया गया है, तो उनका जवाब था कि फिलहाल उनका फोकस 2016 पर और टीम बनाने पर है। यही वजह है कि उन्हें इस सत्र के लिए धोनी को कप्तान बनाया है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button