खेल

ICC World Cup 2023 जल्द होने जा रहा है शुरू, जानिए टीम इंडिया का शेडूअल

वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। वर्ल्ड कप के लिए सभी टीम भारत आ चुकी है और इस मुकाबले में जीतने के लिए दिल लगा कर मेहनत कर रही है। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। लोगों ने इसके लिए टिकटों की बुकिंग करनी भी शुरू कर दी है।

ICC World Cup 2023: 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप की हो रही है शुरुआत, इन 2 टीमों के बीच पहला मुकाबला 


वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। वर्ल्ड कप के लिए सभी टीम भारत आ चुकी है और इस मुकाबले में जीतने के लिए दिल लगा कर मेहनत कर रही है। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। लोगों ने इसके लिए टिकटों की बुकिंग करनी भी शुरू कर दी है।

भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

8 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई

11 अक्टूबर: भारत vs अफगानिस्तान, दिल्ली

14 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद

19 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश, पुणे

22 अक्टूबर: भारत vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला

29 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड, लखनऊ

2 नवंबर: भारत vs श्रीलंका, मुंबई

5 नवंबर: भारत vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता

12 नवंबर: भारत vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु

भारतीय टीम को मैच का पूरा शेडूअल मिल गया है। इस बार रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, रवीचंद्रन अश्विन , जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज क्रिकेट टीम में खेलेंगे।

Read More: World Cup 2023 : अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेलेगे ये 6 खिलाड़ी, लिस्ट में शामिल तीन भारतीय नाम

अगर आप भी वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच फ्री में देखना चाहते है तो इसके लिए आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप अपने फोन पर इंस्टाल करना होगा। हॉटस्टार पर आप वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच फ्री में देख सकेंगे। लैपटॉप या फिर स्मार्ट टीवी पर अगर आप हॉटस्टार के जरिए मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ पैसे देने पड़ सकते हैं। ओटीटी के अलावा अगर आप इन मैचों का लुत्फ टीवी पर उठाना चाहते हैं तो आपको स्टार स्पोर्ट्स के चैनल नंबर 1 पर जाना होगा। जहां आप कॉमेंट्री के साथ मैच का मजा ले पाएंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button