लाइफस्टाइल

Dhanprapti Ke Upay: घर मे लाए कछुआ, छपर फाड़ कर होगी धन की वर्षा

Dhanprapti Ke Upay: इन चीजों से मां लक्ष्मी होती है खुश, बरसाती हैं अपनी खास कृपा


  • हिंदू धर्म में फेंगशुई चीनी को भी वास्तु शास्त्र कहते है।
  • इन चीजों को घर पर रखने से मां लक्ष्मी की बनी रहती है अपार कृपा।

Dhanprapti Ke Upay: हिंदू धर्म के वास्तु शास्त्र के तरह फेंगशुई चीनी को भी वास्तु शास्त्र कहते है। इन सभी चीजों का इस्तेमाल हिंदू धर्म में घर में सुख समृद्धि, शांति और भाग्य वृद्धि के लिए किया जाता है। आज के समय पर हम सभी लोग चाहते है कि हमारा जीवन सुखी और सहज व्यतीत हो। इसके साथ ही हमे कभी भी पैसों की तंगी का सामना न करना पड़े। इस लिए आज के समय पर हर कोई कड़ी मेहनत कर के धन अर्जन करने की कोशिश करता है। लेकिन कई बार कई लोगों को कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं होती है। ऐसे में वो लोग चाहे तो फेंगशुई में बताए गए कुछ उपायों को अपना सकते हैं। फेंगशुई की कुछ चीजें अपने घर पर ला कर रख सकते है क्योंकि इन चीजों को वस्तुएं धनदायक माना जाता है। इन चीजों को घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती हैं। तो चलिए विस्तार से जानते है इनके बारे में।

इन चीजों को घर पर रखने से मां लक्ष्मी की बनी रहती है अपार कृपा

तीन टांगों वाला मेंढक: आपको बता दें कि फेंगशुई में तीन टांगों वाले मेंढक को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। अगर आप अपने घर पर तीन टांगों वाला मेंढक रखते है जिसके मुंह में सिक्के लगे हो तो इससे आपके घर की आर्थिक उन्नति होती है। इसके साथ ही साथ इससे घर की दरिद्रता भी हट जाती है। आप चाहो तो तीन टांगों वाले मेंढक को घर के मुख्य दरवाजे के पास रख सकते हैं या फिर अपनी तिजोरी के पास रख सकते हैं।

तीन चीनी सिक्के: फेंगशुई के अनुसार तीन चीनी सिक्कों से घर पर सुख-संपदा आती हैं। इन्हे आर्थिक संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है। अगर आप इन सिक्कों को लाल धागे या रिबन में बांधकर अपने घर या दुकान के मुख्य द्वार में बांध देते है तो आपके ऐसा करने से आपका जीवन खुशियों से भर जाता है और आपको कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Read more: Breastfeeding Week 2022: नई मम्मियाँ करें इन ब्रेस्टफीडिंग टिप्स को फॉलो और इन्जावइ करें अपना मदरहुड

क्रासुला का पौधा: अगर आपके घर पर सकारात्मक ऊर्जा की कमी है तो आपको अपने घर पर क्रासुला का पौधा लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और इस पौधे को रखने से घर में धन वृद्धि होती है। फेंगशुई के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में भी क्रासुला के पौधे का बहुत अधिक महत्व है। इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।

Dhanprapti Ke Upay
Dhanprapti Ke Upay

लाफिंग बुद्धा: आपको बता दें कि लाफिंग बुद्धा को घर पर रखने से जीवन में खुशियां आने के साथ ही साथ घर पर तरक्की भी आती है। क्या आपको पता है बच्चों के साथ खेलते हुए लाफिंग बुद्धा सुख और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं और वहीं बैठे हुए लाफिंग बुद्धा स्थिरता और सकारात्मकता के प्रतीक होते हैं। माना जाता है कि अगर आप लाफिंग बुद्धा को घर में स्थापित करते है तो आपको सभी तरह के कष्टों, तनाव से मुक्ति मिलती है और आपके घर पर सुख-समृद्धि आती है। लाफिंग बुद्धा को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ होगा।

कछुआ: अपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि घर पर या फिर ऑफिस में कछुआ रखना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। आपको हमेशा अपने घर पर या फिर ऑफिस में कछुए को उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। इससे तरक्की मिलती है। ऐसे तो अपने लोगों को कई तरह की चीजों से बने कछुए रखते हुए देखा होगा लेकिन आपको हमेशा कछुए का चयन अपनी जरूरत के हिसाब से ही करना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button