लाइफस्टाइल

Auspicious Signs of Birds : इन पक्षियों को देखने से मिलते हैं शुभ संकेत, नौकरी से पैसे तक इन सब में मिलता है लाभ

Auspicious Signs of Birds : कभी इन पक्षियों का न करें अनदेखा, ये ला सकते हैं आपके जीवन में शुभ संकेत


Highlights –

  • क्या आप शगुन – अपशगुन में विश्वास रखते हैं
  • कुछ पक्षियों के दिखने से आपके जीवन में कुछ अच्छा हो सकता है।

Auspicious Signs of Birds : आप में से कई लोग शुभ – अशुभ, शगुन – अपशगुन मानते होंगे। कई लोगों के लिए बिल्ली का रास्ता काटना, अशुभ संकेत होता है तो कई घर से निकलते वक्त दूध गिर जाने को अशुभ मानते हैं। हालांकि इनका कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं होता है। परंतु कई तरह के संयोग आम लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। जिनमें कुछ पक्षियों से भी जुड़े हैं। आइये जानते हैं इन लोगों में लोकप्रिय संकेतों के बारे में

कबूतर है प्रेम संबंधों का प्रतीक

दिन के पहले प्रहर में अगर आपको कहीं से कबूतरों के गुटर – गू की आवाज़ आये तो आप समझ लेना की आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आने वाली है। हो सकता है आप वर्तमान में एक ऐसे रिश्ते में हों जहाँ आपको प्रेम की कमी महसूस हो रही हो। कुछ मान्यताओं के अनुसार अगर आफ सुबह – सुबह कबूतरों की आवाज़ सुनते हैं तो आप के प्रेम रिश्ते अच्छे होने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by pigeon lover (@pigeon_l_o_v_e_r_s)

उल्लू की आवाज सुनना शुभ

उल्लू को हिंदू धर्म में माँ लक्ष्मी का वाहन कहा जाता है। उल्लू को लेकर बहुत सारी मान्यताएं हैं। कई लोग इसमें विश्वास रखते हैं कि उल्लू जिस घर पर बैठते हैं वहाँ धन की बारिश हो जाती है। इसके अलावा उल्लुओं को लेकर एक और बात प्रचलित है। ऐसा कहा जाता है कि उल्लू की आवाज़ यदि रात के प्रथम प्रहर, द्वितीय या चतुर्थ प्रहर पर उल्लू की आवाज सुनना शुभ होता है। यह आपकी नौकरी और व्यापार के लिए शुभ संकेत हो सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Owl Fanatics (@owl.fanatics)

नीलकंठ के दर्शन

यदि आप कोई शुभ काम करने के लिए घर से निकल रहे हैं तो नीलकंठ के दर्शन आपके लिए बहुत शुभ हो सकते है। नीलकंठ को शिव का दूत कहा जाता है। कहते हैं नीलकंठ के दर्शन आपके जीवन में बहुत शुभ संकेत लेकर आ सकते हैं। आपके लिए नीलकंठ जीवन में नौकरी, खुशहाल जीवन से जुड़े शुभ संकेतों को ला सकता है।

मुर्गे की बांग

मुर्गे की बांग को सुनना भी शुभ संकेत है। वैसे तो आजकल मुर्गे की बांग कम ही सुनाई पड़ती है लेकिन अगर आपको कहीं से मुर्गे की बांग सुनाई पड़े यानी की आपका दिन शुभ होने वाला है। अगर आप सुबह मुर्गे की बांग सुनते हैं तो आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ?Amar Banjara Aseel? (@murga_baji)

Read more: OTT Release: अगर आप भी है एक्शन फिल्मों और वेब सीरीज के दीवाने, तो इस वीकएंड देखें ओटीटी पर ये धमाकेदार शो

तोता देखना होता है शुभ

हिंदू धर्म में तोते को बहुत शुभ माना जाता है। जिस घर में तोता पाला जाता है और उसका नाम भगवान का नाम रखा जाता है तो उस घर में राहु, केतु और शनि की दृष्टि नहीं पड़ती। तोते का बोलना बहुत शुभ माना जाता है। सुबह – सुबह तोते की आवाज़ कानों में पड़ना समृद्धि का प्रतीक कहा जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Birds Perfection (@birds_perfection)

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button