अमेरिका में आया बर्फीला तूफान, फ्लाइट्स हुई रद्द
बर्फीले तूफान का भयानक असर अमेरिका में देखा जा सकता है। इस बर्फीले तूफान के कारण अमेरिका में करीब 7600 फ्लाइट्स रद्द होने की सूचना मिल रही है। अमेरिका में आये इस बर्फीले तूफान ने राजधानी वाशिंगटन डीसी के साथ देश के पूर्वी तट के अधिकतर हिस्से को प्रभावित किया है। इस तूफान के चलते 1.2 लाख से भी अधिक घरों से बिजली गायब है। नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, यह बर्फीला तूफान 36 घंटे तक जारी रह सकता है और कुछ स्थानों पर दो फुट से भी ज्यादा बर्फ गिर सकती है।
अमरीका में भयानक बर्फीला तूफान आने का पहले से अनुमान जताए जाने के बाद अब तक 7600 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सार्वजनिक परिवहन प्रणाली मेट्रो और रेल-बस सेवा को भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी वाशिंगटन सहित कम से कम 15 राज्यों में भारी बर्फबारी हो सकती है तथा अन्य इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है। वाशिंगटन की मेयर म्यूरियल ई. बॉउजर ने आपातकाल की घोषणा की और स्कूलों को बंद करा दिया।
जार्जिया के गर्वनर नाथन डील ने भी 21 जिलों में आपातकाल घोषित कर दिया है। अधिकारियों ने बताया है कि करीब आधी सदी में भी वाशिंगटन ने जितनी बर्फ नहीं देखी होगी, उतनी बर्फ गिर सकती है। आज यहाँ कम से कम 60 सेंटीमीटर बर्फ जम सकती है। पूर्वी अमरीका में हर दिन 7 लाख लोग यात्रा करते हैं। इस चेतावनी से लोग काफी घबराए हुए हैं दुकानों और स्टोर में सामान के लिए कतारें लगी हैं। हर जगह घरेलू उपयोग की चीजें खत्म हो गई हैं।