लाइफस्टाइल

Benefits of raising a tortoise: घर में कछुआ पालने से न सिर्फ धन लाभ होता है बल्कि साथ ही मिलते है कई और लाभ

Benefits of raising a tortoise: जाने घर पर कछुआ पालने के फायदे


Benefits of raising a tortoise: हमारे देश में कई  लोग ऐसे होते हैं जिनको अपने घर पर कई तरह के जानवर और पक्षी पालने का शौक होता है। लेकिन क्या आपको पता है कई बार लोग अपने घरों पर जो चीजें पालते है उसके पीछे एक खास कारण भी होता है आपने देखा होगा कि कुछ लोग अपने घरों पर कछुआ पालते है जिसे लेकर धार्मिक मान्यता है कि घर पर या फिर ऑफिस में कछुआ पालने से आपको कई तरह के लाभ मिलते है। घर में कछुआ पालने से परिवार के सदस्यों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर पर कछुआ पालने से घर के सदस्यों की उम्र लम्बी होती है और घर पर सुख शांति आती है। इतना ही नहीं इसके साथ ही यह बिजनस के लिए भी शुभ माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे घर पर कछुआ पालने के फायदे।

Turtles

विष्णु का अवतार: पौराणिक ग्रंथों के अनुसार घर पर कछुआ रखना अच्छा माना जाता है आपको बता दें कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार घर पर कछुआ पालना बहुत ज्यादा शुभ होता है इसका एक कारण ये है कि भगवान विष्णु ने स्वयं कच्छप अवतार लिया था। जिसे हम सभी लोग कूर्म अवतार के नाम से भी जानते है। क्या आपको पता है भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण कर क्षीरसागर के समुद्र मंथन के समुद्र मंथन के समय मंद्रांचल पर्वत को अपने कवच पर थामा था। इसी लिए अपने घर और ऑफिस में शुभ और सुख समृद्धि के लिए कछुआ रखना बहुत ज्यादा मगंलकारी माना जाता है।

और पढ़ें:  Vastu Shastra: अगर घर में चाहते है सुख शांति और धन की बरसात, तो वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा में रखें पेड़ पौधे

जानें घर पर किस तरह रखें कछुआ: कछुआ एक लम्बे समय तक जीवित रहने वाला एक शांत जीव होता है। अगर आपके पास कछुआ नहीं है तो आप चाहे तो कछुए की फोटो या फिर अष्टधातु से बना कछुआ भी अपने घर या फिर मंदिर में रख सकते है। लेकिन आपको बता दें कि आपको कछुए को हमेशा पानी से भरे पीतल या अष्टधातु के पात्र में ही रखना चाहिए।

Benefits of raising a tortoise

जानें किस दिशा में रखना चाहिए कछुआ: वास्तु के अनुसार कछुए को हमेशा उत्तर दिशा में ही रखना शुभ माना जाता है। इसलिए अगर आप कछुए की फोटो या फिर अष्टधातु से बना कछुआ घर पर रखना चाहते है तो आपको उससे उत्तर दिशा की तरफ ही रखना चाहिए। क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उत्तर दिशा को लक्ष्मी जी की दिशा माना जाता है। ऐसा करने से धन लाभ और शत्रुओं का नाश होता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि अपने घर या फिर ऑफिस के मैन गेट पर कछुए का चित्र या फिर मूर्ति रखने से व्यापार में धन लाभ और सफलता मिलती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button