लाइफस्टाइल

Vastu Shastra: अगर घर में चाहते है सुख शांति और धन की बरसात, तो वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा में रखें पेड़ पौधे

Vastu Shastra: जाने वास्तु के अनुसार घर की किस दिशा में कौन सा पौधा लगाना चाहिए


Vastu Shastra: पेड़-पौधे भला किसे पसंद नहीं होते। घर में पेड़ लगाने से न सिर्फ हमारा पर्यावरण अच्छा रहता है बल्कि इसके साथ ही साथ इससे हमारे घर में सुख शांति भी आती है। पेड़-पौधे हमारे लिए प्रकृति का एक अनुपम उपहार है। यह हमारे पर्यावरण को शुद्ध और संतुलित रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आपको पता है अपने घर पर और घर के आस पास वास्तु के हिसाब से पौधे लगाने से आपको कई तरह के लाभ मिलते है। इसलिए आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी होता है कि घर के किस दिशा में कौन सा पौधा लगाना चाहिए। क्योंकि अगर आप गलत दिशा में गलत पौधा लगाते है तो इससे न सिर्फ आपको नकारात्मक ऊर्जा मिलती है बल्कि इससे आपके जीवन में कई प्रकार के अशुभ और बुरा प्रभाव भी पड़ेगा।

जाने वास्तु के अनुसार घर में कौन-कौन से पौधे लगाएं

अपने घर को हरा भरा और सूंदर तो हर कोई बनना चाहता है अगर आप अपने घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ाने के साथ साथ अपने घर में सुख शांति और अपना अच्छा भाग्य चाहते है तो आपको अपने घर पर पौधे जरूर लगाने चाहिए। लेकिन कोई भी पौधा लगाने से पहले एक बार जरूर जान ले की आपको किस दिशा में कौन सा पौधा लगाना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है।

Pots

पूर्व दिशा: आपको बता दें कि अगर आप अपने घर की पूर्व दिशा या फिर उत्तर पूर्व दिशा में पौधे लगाना चाहते है तो आपको इन दिशाओं में छोटे पौधे जैसे- तुलसी, लिली, पुदीना, गुलाब, गेंदा आदि पौधे लगाने चाहिए। इससे घर के सभी सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती है। इतना ही नहीं इसके साथ ही घर की पूर्व दिशा में लगा बरगद का पेड़ भी हमारी मनोकामनाएं पूरी करता है। लेकिन आपको बता दें कि कभी भी गलती से पूर्व दिशा में पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए इससे घर में निर्धनता आती है।

पश्चिम दिशा: वास्तु के अनुसार पश्चिम दिशा में पीपल, नारियल या फिर अशोक का पेड़ लगाना हमारे लिए काफी ज्यादा शुभ फलदायी होता है। लेकिन बता दें कि पश्चिम दिशा में आपको भूल कर भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। हमारा ऐसा करने से शत्रु का भय बना रहता है।

Vase

उत्तर दिशा: वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को ईशान के नाम से भी जाना जाता है। इस दिशा में केले, तुलसी का पेड़ लगाने से हमारे घरों में सुख, शांति और समृद्धि आती है। आप चाहो तो इस दिशा में नीले रंग के फूल वाले पौधे भी लगा सकते है। लेकिन आपको इस दिशा में कभी भी गलती से भी फल देने वाले पेड़ पौधे नहीं लगाने चाहिए। आपका ऐसा करने से आपके बच्चों को कष्ट होगा और इससे उनकी बुद्धि को भी नुकसान होता है।

और पढ़ें:  Health Fitness Tips: मेंटल हेल्थ से लेकर सेक्स लाइफ को हेल्दी रखने के लिए पुरुषों को अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए ये चीज

दक्षिण दिशा: अगर आप भी अपने जीवन में सभी संकटों से मुक्ति पाकर एक स्वस्थ और निरोग जीवना जीना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने घर की दक्षिण दिशा में नीम का पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। लेकिन बता दें कि आपको इस दिशा में कांटे वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। इतना ही नहीं इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना भी अशुभ माना जाता है।

cactus

दक्षिण पूर्व दिशा: क्या आपको पता है दक्षिण पूर्व दिशा को हमारे यहाँ आग्नेय कोण भी कहा जाता है। अगर आप अपने घर पर सुख और सौभाग्य चाहते है तो आप इस दिशा में अपने घर पर अनार का पौधा लगा सकते है। इससे आपके घर पर सुख शांति आने के साथ साथ सुख और सौभाग्य भी आती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button