लाइफस्टाइल

Body Care Tips: गर्मी में पसीने की बदबू ने कर रखा है परेशान तो नहाने से पहले करें ये काम, दिनभर रहेंगे फ्रेश, स्मेल से भी मिलेगा छुटकारा

Body Care Tips: गर्मी के दिनों में पसीना आना कोई बड़ी बात नहीं है। बहुत लोगों को काफी पसीना आता है और उसमें से काफी बदबू भी आती है। इसके चलते आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही जिनकी बॉडी से पसीना आता है उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है।

Body Care Tips: ये हैं पसीने की बदबू दूर करने के घरेलू नुस्खे, आप भी आजमाएं

गर्मी के दिनों में पसीना आना कोई बड़ी बात नहीं है। बहुत लोगों को काफी पसीना आता है और उसमें से काफी बदबू भी आती है। इसके चलते आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही जिनकी बॉडी से पसीना आता है उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। पसीने से बदबू आने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। इसमें खान-पान, मेडिकेशन समेत अन्य चीजें शामिल हैं। हालांकि पसीने की बदबू को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमाए जा सकते हैं, जिससे घंटों तक पसीने की खराब स्मेल से छुटकारा मिल सकता है। पसीना अगर बदबू करता है तो लोग पास आने से भी कतराते हैं, ऐसे में बहुत बार ये शर्मिंदगी भरा भी हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खे जिसकी मदद से इस परेशानी से निजात मिल सकती है।

पसीने की बदबू दूर करने के घरेलू नुस्खे

बर्फ Body Care Tips

Body Care Tips

कई लोगों को अंडर आर्म्स में पसीना काफी ज्यादा आता है। ऐसे में आप एक कॉटन के कपड़े में बर्फ लेकर पसीने वाली जगह पर रब करें। ऐसा करने से पसीना काफी कम आएगा, जिसके बाद पसीने की बदबू भी दूर हो जाएगी। इसका इस्तेमाल आप गर्दन के पास भी कर सकते हैं, ताकि पसीने और बदबू से छुटकारा मिल सके।

खीरा Body Care Tips

body care tips

खीरे का एक स्लाइस लेकर इसे शरीर के उन अंगों पर रगड़ें, जहां पसीना ज्यादा आता हो। ऐसा करने से आपको फ्रेश फील होगा और पसीने की बदबू भी दूर हो जाएगी।

Read More:- Lemongrass Benefits For Skin: चेहरे पर काले दाग धब्बों ने कर रखा है परेशान, बाहर निकलने में आती है शर्म? तो अब नो टेंशन! त्वचा को दमका देगा लेमनग्रास का ये पैक

तेजपत्ता Body Care Tips

तेजपत्ता आपको हर जगह आसानी से मिल जाएगा। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले इसे पीस लें और फिर तेजपत्ता के पाउडर को नहाने के पानी में मिला लें। इससे भी शरीर की बदबू कम हो जाएगी।

बेकिंग सोडा Body Care Tips

बेकिंग सोडा के इस्तेमाल के लिए इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसका पेस्ट तैयार करें। अब इसे एक कपड़े की मदद से अंडर आर्म्स में लगाएं। कुछ देर बाद सादे पानी से धो दें। इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।

एलोवेरा Body Care Tips

रात में सोने से पहले अपने अंडर आर्म्स पर एलोवेरा जेल लगाएं। सुबह उठकर सादे पानी से इसे धो लें। ये आपको फ्रेश रहने में मदद करेगा।

गुलाब जल Body Care Tips

अगर आप पसीने की बदबू से राहत पाना चाहते हैं तो आप गुलाब जल का प्रयोग कर सकते हैं। आप एक स्‍प्रे बॉटल में गुलाबजल रखें और हमेशा अपने साथ कैरी करें। जब भी आपको लगे कि अंडरआर्म्स से बदबू आ रही है तो इस स्‍प्रे का प्रयोग करें। आप गुलाब जल से अंडरआर्म्स को वाइप कर सकते हैं। आप पानी में थोड़ा गुलाबजल मिला कर नहाएंगे तो इससे भी पसीने की बदबू से राहत मिलेगी।

एप्पल साइडर विनेगर Body Care Tips

आप एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से अंडर आर्म्स में होने वाले बैक्टीरिया खत्‍म हो जाते हैं और पसीने से बदबू आना बंद हो जाता है। एप्पल साइडर विनेगर में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर लगाने से फायदा और अधिक बढ़ जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

फिटकरी Body Care Tips

नहाने से पहले आप फिटकरी से अपने अंडर आर्म को वाइप करें। आप इसे ऐसे ही 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अच्‍छी तरह नहा लें। बदबू आनी बंद हो जाएगी।

नींबू Body Care Tips

आप नींबू को आधा काटें और इस टुकड़े को 10 मिनट तक अंडर आर्म्स पर रगड़ें। कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ने के बाद आप इसे अच्छे से धो लें। दिन भर बदबू से राहत मिलेगी।

ग्रीन टी Body Care Tips

अगर आप नहाने के पानी में तीन से चार ग्रीन टी के बैग्स डालकर इन्हें छोड़ देंगे तो ये शरीर की बदबू को कम करने में मदद करेगा। दरअसल, ग्रीन टी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को रिलेक्स करने में मदद करते हैं।

एसेंशियल ऑयल Body Care Tips

अगर आप अपने नहाने के पानी में एसेंशियल तेल की कुछ बूंदे मिलाकर उससे नहाएंगे तो ये पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। इसके लिए आप टी ट्री ऑयल या लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button