राशिफल

Virgo Yearly Horoscope 2024 : जानिए कन्या (Virgo) राशि का वर्षफल और उससे जुड़े उपाय सेलेब्रिटी एस्ट्रोलजर पूनम गौड़ के साथ!

वर्ष 2024 कन्या राशि के लिए स्वास्थ्य, व्यायाम, संतान, और व्यापार में उन्नति का साल हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की सलाह दी गई है। उपायों में गणेश पूजा, व्रत, और दान आदि शामिल हैं।

Virgo Yearly Horoscope 2024 : सेलेब्रिटी एस्ट्रोलजर पूनम गौड़ के साथ कन्या (Virgo) राशि का वर्षफल और उससे जुड़े उपाय! 


वर्षफल कन्या (Virgo) राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या(Virgo) राशि के जातकों के लिए ये वर्ष मिला जुला रहने वाला है।साल के शुरू से ही स्वास्थ का ख्याल रखेंगें। इसके लिए, किसी भी तरह की व्यायाम अपने रोज की दिनचर्या में शामिल करेंगे। रोज ध्यान कर सकते हैं, प्रणायाम कर सकते हैं, जिससे मन शांत रहेगा। कहीं पर भी जाने से पहले एक बार अपने आप से जरूर पूछें कि ” मैं वहां क्यो जा रहा हूं” इससे आपको जो उत्तर मिलेगा, उससे निर्णय लीजिये की आपको जाना चाहिए कि नहीं। व्यर्थ में भटकने से कुछ न होगा। शॉपिंग सोच समझ कर करें। जो बहुत जरूरी है वही खरीदें। वाहन ध्यान से चलाएं। परिवार के सभी सदस्यों के प्रति निर्मल मन निश्छल मन करके चलें। जो मेहनत करें वो भगवान को अर्पित करके चलें।

जनवरी- संघर्षमयी परिस्थितियां तो आएंगीं किन्तु वे हमें बहुत कुछ सीखा कर जातीं हैं। हम सब अपने शरीर की क्षमता को जानते हैं, अगर हम ये समझ कर अपना खान पान का ध्यान रखें। अनुलोम विलोम करने से तनाव कम होता है और गुस्सा भी कम होता जाता है। 26 जनवरी के बाद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

फरवरी-इस महीने पारिवारिक उलझनें एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में अत्यधिक भागदौड़ के उपरान्त भी लाभ में कमी रहेगी। 10 फरवरी से लाभ कम होगा। स्वास्थ का ख्याल रखे और व्यर्थ की भाग दौड़ से बचें।

We’re now on WhatsApp. Click to join

मार्च-आय के साधनों में मामूली वृद्धि होगी। किसी स्त्री व सन्तान की ओर से शुभ समाचार मिलने के योग है। 7 मार्च से स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा चोटादि से बच सम्भल कर कार्य करें।

READ MORE :

अप्रैल- माह के शुरू में आय कम और खर्च अधिक होंगे। चिन्ता करने से कोई लाभ न होगा। अपनी कुल देवी की या गुरु की शरण मे चलें जाएं और ध्यान भी शुरू कर दें। पुरुषार्थ यानी उद्यम करने से उन्नति व लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

मई- महीने के आरम्भ में किन्हीं शुभ कार्यों पर धन का खर्च होगा। बनते कार्यों में विघ्न उत्पन्न होंगे। 10 मई से स्वास्थ्य का ध्यान रखें, गुस्सा करने से लाभ न होगा, शांत मन से planning करें। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। विरोधी हानि पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं।

जून-इस महीने 13 तारीख से 28 जून  तक बिगड़े कामों में सुधार एवं आय के साधनों में वृद्धि होगी। 29 जून के बाद आफिस में 125% output देने की कोशिश करें। किसी से भी कार्य क्षेत्र में सम्बन्ध बिगाड़ें नहीं।

जुलाई- 18 जुलाई तक निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। 19 जुलाई  के बाद खर्च अधिक तथा किसी से भी बहस करने से बचे। जब भी हम बहस करते हैं, तब हम अपने आप को दूसरे से बेहतर दिखाने के लिए करते हैं। stay humble, stay in gratitude. And  avoid shopping.

अगस्त- अगस्त में यात्रा और shopping दोनों ही avoid करें।  22 अगस्त से स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर आप exercise और प्राणायाम कर रहे हैं तो आप इस समय मे रोग से, टेंशन से दोनों से ही बच जाएंगे।

सितम्बर- 4 सितम्बर से भाग दौड़ से बचें। यात्राएं होंगी। जैसा आप चाहते थे, उसके अनुरूप सफलता प्राप्त नहीं होंगी। इसमें मन उदास न करें बल्कि ये सोचें कि आप ने कुछ तो achieve किया। 23 सितम्बर से दैनिक कार्यों में प्रगति होगी। कुछ बिगड़े कार्यों में सुधार होगा।

अक्तूबर- धन लाभ व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। किसी शुभ कार्य पर खर्च होगा। भगवान पर, अपने इष्ट पर, गुरु पर विश्वास रखें। भलाई करने पर भी बुराई मिलेगी, अगर अपने पहले शॉपिंग नहीं कि तो इस समय आपको आर्थिक चिन्ता नहीं होगी।

नवम्बर- अगर आप आफिस में dedication के साथ कार्य करते रहे हैं तो नवम्बर में आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

दिसम्बर- मासारम्भ में निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। काम का भार ज्यादा होने से आराम कम व दौड़-धूप अधिक रहेगा।  भूमि व वाहनादि पर खर्च होगा। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें,चोटादि का भय है। स्वास्थ्य विकार, बनते कार्यों में विघ्न तथा खर्च अधिक रहेगा।

उपाय :

सम्पूर्ण वर्ष गणेश की  पूजा व गणेश चुर्थी व्रत कर सकते हैं। बालकों में लड्डू का प्रसाद बाटें।

मई से 16 बृहस्पति, पीले मीठे चावल का लंगर करें। भागवत पुस्तक का दान करें। 

लगातार 6 बुधवार सवा किलो मूंग साबत या क्षमता अनुसार धर्मस्थान में दान दे।

अप्रैल में संक्रान्ति से वैशाख माहात्म्य का पाठ तथा सूर्य उपासना व दानादि करना शुभ होगा।

जो ऊपर दिए गए उपाय न कर सकें वे हरा रुमाल हमेशा अपनी जेब मे रखें।

पीपल का व्रक्ष लगाएं व उसे सींचे।

बुधवार को पक्षियों को दाना डालें।

Moon stone tumbles अपनी table पर रखें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Poonam Gaur

पूनम गौड़ एक नए युग की चिकित्सक और ज्योतिषी, वास्तु आचार्य, और अंकशास्त्री हैं। इन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं और एक हजार से अधिक कुंडलियों का विश्लेषण किया है। उन्हें इस क्षेत्र में 15 वर्षों से भी अधिक का अनुभव है। पूनम जी ज्योतिष के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करती हैं और क्लाइंट के साथ बहुत पारदर्शी रहती हैं। उनका मानना है कि भविष्य रेत पर लिखा है और इसे बदला जा सकता है।
Back to top button