राशिफल

Leo Yearly Horoscope 2024 : जानिए सिंह (Leo) राशि का वर्षफल और उससे जुड़े उपाय सेलेब्रिटी एस्ट्रोलजर पूनम गौड़ के साथ!

2024 के लिए सिंह राशि का वर्षफल: मान-सम्मान में वृद्धि होगी, परिवार में मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उपायों से लाभ होगा।DESCRIPTION : 2024 के लिए सिंह राशि का वर्षफल: मान-सम्मान में वृद्धि होगी, परिवार में मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उपायों से लाभ होगा।

Leo Yearly Horoscope 2024 : सेलेब्रिटी एस्ट्रोलजर पूनम गौड़ के साथ सिंह (Leo) राशि का वर्षफल और उससे जुड़े उपाय! 

वर्षफल सिंह राशि  (म, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

2024 सिंह राशि वालों के लिए उन्नति के अवसर ले कर आया है। मान सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। और जब इतना कुछ अच्छा हो रहा हो तो शुक्राना करते रहना चाहिए, भगवान का और घर के बड़ों का जिनके आशीर्वाद से हम ये सब हासिल कर पाए। 

जनवरी- के माह में निकट बन्धुओं से मतभेद रहेंगे बहस में न उलझें। कई बार मौन धारण करने से ही बहुत सरलता से उलझने सुलझ जातीं हैं। परन्तु रुके हुए कार्य ठीक होते रहेंगे। शुभ धार्मिक कार्यों पर खर्च भी होंगे। किसी का सहयोग प्राप्त होगा।

फरवरी- उत्साह और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। परन्तु स्वास्थ्य का ख्याल रखें एवं व्यर्थ की खरीदारी से बचें। 13 फरवरी से पारिवारिक मतभेद उभरेंगे। जब जब पारिवारिक मतभेद होते हैं तब तब स्थिति का विश्लेषण करना जरूरी होता है। हमारी खुद की भी गलती हो सकती है जिसको तुरन्त सुधारना अति आवश्यक होता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

मार्च- धन लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किन्तु क्रोध एवं जल्दबाजी में किए गए कार्यों से नुक्सान हो सकता है। सावधानी बरतें।

अप्रैल-13 अप्रैल तक राशिस्वामी स्वास्थ का ख्याल रखे और पिता से रोज आशीर्वाद लेते रहें। अगर मतभेद हैं तो उन्हें सुलझाने की एक कोशिश अवश्य करें। माता पिता की कोई बात दिल पर नहीं लगानी चाहिए। यद्यपि व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। 14 अप्रैल से भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

मई- परिवार में व्यर्थ का तनाव व उलझनें न हों उसके लिए सबसे प्रेम से बोलें दूसरों को समझने की कोशिश करें, उनके पक्ष की भी सुनें । व्यापार अथवा नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। परन्तु उन अवसरों का उचित लाभ नहीं उठा सकेंगे। धन लाभ के साथ-साथ खर्च भी बढ़-चढ़ कर होगा।

जून- स्वास्थ्य सम्बन्धी विभिन्न परेशानियां रहेंगी। नए-पुराने मित्रों से नए सम्बन्ध बनेंगे। अनुलोम विलोम करें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

जुलाई- धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। राजदरबार में जाने से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय/ नौकरी में उन्नति के साधन बनेंगे। घर की सुख-शान्ति में मित्रों द्वारा विघ्न पड़ेगा। अतिउत्साहित मत हों , काम बिगड़ सकता है। मासान्त में किसी बिगड़े काम में प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से सुधार होगा।

READ MORE :

अगस्त- इस मास मिश्रित फल प्राप्त होगा। व्यवसाय में उन्नति व लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। विलासादि पदार्थों पर धन का व्यय अधिक होंगे फिजूलखर्ची से बचें।  अगस्त 16 से व्यवसाय में उन्नति एवं  विघ्नों के बावजूद बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि परन्तु क्रोध से बचें।

सितम्बर-15 सितम्बर तक सूर्य का संचार होने के कारण मिश्रित प्रभाव रहेंगे। नौकरी व व्यापार में यद्यपि उन्नति व लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परन्तु पारिवारिक एवं निजी उलझनों के कारण लाभ में कमी रहेंगी। सितम्बर 16 के बाद कुछ बनते कार्यों में विघ्न उत्पन्न होंगे। कोई तनाव न लें मस्ती से जीयें।

अक्तूबर- मासारम्भ में उत्साह में वृद्धि परन्तु व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। 17 अक्टूबर से  निर्वाह योग्य आय के साधन  बने रहेंगे। अक्तूबर 20 के बाद भूमि, मकान एवं वाहन खर्च की अधिकता रहेगी। व्यर्थ की बहस में न उलझे। उदर-विकार एवं आँखों में कष्ट का भय है। 

नवम्बर- नवम्बर के शुरू में  किसी नए मित्र के साथ सम्पर्क पैदा होंगे। विद्या अथवा पूर्व में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी।

दिसम्बर- निर्वाह योग्य धन लाभ संघर्ष के धन का व्यय अधिक होगा। मनोरंजन में पश्चात् ही प्राप्त होगा। मांगलिक कार्यों पर वृद्धि होगी। कुछ बिगड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। आखिर में टेंशन से बचें।

सिंह (Leo) राशि का वर्षफल और उससे जुड़े उपाय और किस्से कहानियों के लिए देखें यह वीडियो। 

उपाय :

पूरे साल शनि मंदिर में तेल व काले तिल चढ़ाने

रविवार को व्रत रखें और ब्राह्मण को भोजन करा कर लाल वस्त्र मिठाई फल, गुड़ नारियल और धर्म ग्रन्थ दान करें दक्षिणा सहित दे।

रोज सूर्य को जल में लाल पुष्प डाल कर जल चढ़ाएं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Poonam Gaur

पूनम गौड़ एक नए युग की चिकित्सक और ज्योतिषी, वास्तु आचार्य, और अंकशास्त्री हैं। इन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं और एक हजार से अधिक कुंडलियों का विश्लेषण किया है। उन्हें इस क्षेत्र में 15 वर्षों से भी अधिक का अनुभव है। पूनम जी ज्योतिष के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करती हैं और क्लाइंट के साथ बहुत पारदर्शी रहती हैं। उनका मानना है कि भविष्य रेत पर लिखा है और इसे बदला जा सकता है।
Back to top button