राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 March 2024: मेष राशि वालों की तरक्की के बनेंगे योग, जानें बाकी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 15 March 2024: आज शुक्र और मंगल की युति भी कुंभ राशि में होने वाली है क्योंकि आज मंगल का गोचर कुंभ राशि में हो रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, देखें आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 15 March 2024: मेष, वृषभ और कर्क राशि के लिए आज का दिन लाभदायक

आज का राशिफल पंचांग गणना के अनुसार मेष, वृषभ और कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी और उन्नतिदायक रहेगा। ज्योतिषीय गणना बताती है कि आज चंद्रमा कृतिका नक्षत्र से होते हुए रोहिणी नक्षत्र पर संचार करेंगे और दिन रात वृषभ राशि में भ्रमण करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज शशि नामक शुभ योग प्रभाव में रहेगा। साथ ही आज शुक्र और मंगल की युति भी कुंभ राशि में होने वाली है क्योंकि आज मंगल का गोचर कुंभ राशि में हो रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, देखें आज का राशिफल।

मेष

आप निश्चित समय में अपना काम पूरा करने की पुरजोर कोशिश करेंगे। अपने पारिवारिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन भी होगा। निवेश संबंधी कार्य में आशातीत लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। घर में किसी सदस्य की विवाह संबंधी बातचीत व तैयारियों का जोर रहेगा। इसके अलावा अपने गुस्से पर काबू रखना भी जरूरी है। बिना बात ही किसी से उलझ सकते हैं। कहीं से कोई अशुभ या प्रिय समाचार मिलने से उदासी रहेगी। बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। बच्चों की समस्याओं को सुलझने में भी कुछ समय अवश्य लगाएं। व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए आप योजनाएं बनाएंगे। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे और आपकी तरक्की की भी संभावना है। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियों का निराकरण होगा। संबंध मधुर हो जाएंगे। प्रेम प्रसंगों में और अधिक नज़दीकियां बनेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। इस समय मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

वृष

किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपके भाग्योदय संबंधी कोई द्वार खोल सकती है। किसी निकट संबंधी का विवाह तय हो जाने जैसी शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे प्रफुलता रहेगी। कोई पारिवारिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। नकारात्मक परिस्थितियों में आवेश में आने की बजाय सूझबूझ से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें। इससे परिस्थितियां काफी हद तक अनुकूल रहेंगी। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करे। घर के वरिष्ठ सदस्यों का मान सम्मान बनाए रखें। आज अधिकतर व्यवसायिक कार्य फोन और संपर्कों के माध्यम से ही संपन्न होते जाएंगे। आप घर बैठे कार्यों को सुचारू रूप से क्रियान्वित कर लेंगे। गवर्नमेंट सर्वेंट्स को अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार में शांति बनाए रखने में आपसी सामंजस्य जरूरी है। पति-पत्नी का छोटी-छोटी बातों में उलझना उचित नहीं है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन

व्यवहारिक तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें। भावनाओं को एक हद तक सीमित रखें। तथा कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके दोस्ताना संबंध में बनेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। युवा वर्ग को अपनी पहली आय होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। गुस्से व आवेश पर काबू रखें। किसी नजदीकी संबंधी अथवा मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है। दूसरों को सलाह देने की अपेक्षा अपने स्वभाव को बदलना ज्यादा जरूरी है। बिन मांगे सलाह देना उचित नहीं है। जीवनसाथी के प्रति आपकी संवेदनशीलता संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क

कुछ समय से आप अपने व्यक्तित्व और भविष्य संबंधी विकास के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता भी मिल रही है। ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। इनका भरपूर सम्मान करें तथा पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी उपलब्धियों को हासिल करने के लिए परिश्रम करें। बच्चों व्यवहार में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आपके लिए चिंता का विषय बन रहा है। गुस्से की वजह उनके साथ मित्रता पूर्ण व्यवहार करके उनकी समस्याओं का समाधान करें, तो उचित रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी दिक्कत आ सकती है। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। तथा पारिवारिक वातावरण में खुशनुमा बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह

किसी भी कार्य को सोच-समझकर करने से बेहतरीन सफलता मिलेगी। प्रभावशाली संपर्क बनेंगे और बेहतर जानकारियां भी मिलेंगी। युवा वर्ग अपना काम निकलवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में भी व्यस्तता रहेगी। कोई विपरीत परिस्थिति भी बन सकती है। घबराने के बजाय समाधान ढूंढे। व्यर्थ के कार्यों में समय व्यतीत होगा। मन में तरह-तरह के शंकाएं उठेगी। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा लोन या ऋण लेने का प्रयास ना करें। बच्चों की गतिविधियों पर भी उचित नजर रखना जरूरी है। परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही सबको सुख और खुशी प्रदान करेगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या

घर में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। महिलाओं के लिए आज का दिन कोई खास उपलब्धि ले कर रहा है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे और यह बदलाव आपके लिए सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी और परिवार वालों से मदद मिलती रहेगी। प्रेम संबंधों में अविश्वास जैसी स्थिति बन सकती है।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला

अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और सलाह को जरूर आत्मसात करें। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच जो गिले-शिकवे चल रहे थे, आज वह किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं। कोई यात्रा भी संभव है। वैवाहिक जीवन में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। बच्चों की किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी रह सकती है। परिस्थितियों को संभाले। गले में इंफेक्शन और खांसी, जुकाम जैसी परेशानी बढ़ेगी। बदलते मौसम की वजह से अपना खानपान व्यवस्थित रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक

दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों को पूरा करने के लिए रूपरेखा बना ले, इससे आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। युवा वर्ग बहुत समय से अपने करियर को लेकर संघर्षरत थे, आज उन्हें इससे संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। फाइनेंस से संबंधित कोई सरकारी कार्य संपन्न हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

धनु

आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आपका अथक प्रयास रहेगा और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। किसी संबंधी अथवा मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को बढ़ाएगा। विद्यार्थियो की विदेश से संबंधित कई समस्याएं हल होने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बेहतरीन रहेगा तथा पारिवारिक व्यवस्था भी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर

कोई विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता से सुलझा लें। सफलता मिलेगी। संपर्कों तथा संबंधों का दायरा भी काफी विस्तृत होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर गंभीरता से ध्यान देंगे। और उचित परिणाम भी मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने से उनका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ

कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मिलाप के बेहतर परिणाम सामने आएंगे तथा लाभदायक परिस्थितियां भी बनेंगी। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान हासिल होगी। जिसकी वजह से मन में प्रफुलता व ऊर्जा बनी रहेगी। पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा। परंतु विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। अनुचित खानपान की वजह से पेट खराब होने जैसी दिक्कत रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मीन

भावना की वजह विवेक और चतुराई से अपने कार्यों को अंजाम दें। जिससे आप उचित निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। कोई बंटवारे संबंधी कार्य किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button