मनोरंजन

अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर जाने आखिर क्यों मानते है विराट कोहली उन्हें अपना ‘लकी-चार्म’

जाने किस बात पर अनुष्का के सामने रो पड़े थे विराट कोहली


Anushka Sharma Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को आज के समय में ऐसा कोई नहीं है जो जानता ना हो। अनुष्का आज  किसी पहचान की मोहताज नहीं है और न ही उनको किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत है। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। बैंगलुरु में पली बढ़ी अनुष्का ने आर्मी स्कूल और माउंट कार्मेल से पढ़ाई की है। क्या आपको पता है अनुष्का के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजे जा चुके है। अगर हम अनुष्का की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अनुष्का विराट कोहली के साथ साल  2017 में शादी के बंधन में बंध गयी थी। अगर हम दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों ने पहले तो मीडिया से अपना रिलेशन को छुपाया और उसके बाद अचानक शादी कर के सबको चौंका दिया। तो चलिए आज अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर हम आपको दोनों की लव स्टोरी का एक खास और दिलचस्प किस्सा बताएंगे।

https://www.instagram.com/p/CMYzD1HpmiM/?utm_source=ig_web_copy_link

जाने अनुष्का शर्मा के सामने क्यों रो पड़े थे विराट कोहली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक दूसरे को साल 2015 में डेट करना शुरू किया था लेकिन अनुष्का ने अपनी लव लाइफ को मीडिया से छुपाना ही बेहतर समझा था। दोनों ने एक दूसरे को दो साल डेट किया और उसके बाद दोनों 2017 में शादी के बंधन में बंध गए। आज हम आपको अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर दोनों की लव स्टोरी का एक खास और दिलचस्प किस्सा बता रहे है। दरअसर विराट कोहली ने एक स्पोर्ट्स चैनल को इंटरव्यू देते हुए एक मोमेंट में अपने मन की बात रखी थी। विराट ने बताया कि जब उन्हें टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनने की खबर मिली थी तब वो और अनुष्का साथ थे। और ये सुन कर वो अनुष्का के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे। आपको बता दे कि विराट अनुष्का को अपना लकी-चार्म मानते हैं। विराट कोहली आगे कहते है कि ‘मुझे याद है कि मैं उस समय मोहाली में था, जहां टेस्ट सीरीज चल रही थी, और उस दौरान अनुष्का भी मेरे साथ थी, जब मेलबर्न में मुझे टेस्ट कप्तान बनाया गया तब भी वह मेरे साथ थी।’

और पढ़ें: कंगना रनौत ने 15 साल के करियर में कई तरह के किरदारों से अपने फैन्स को खुश किया है

https://www.instagram.com/p/CLQ6bDjpw3d/?utm_source=ig_web_copy_link

जाने अनुष्का शर्मा ने कैसे शुरू किया अपना करियर

आपको बता दे कि अनुष्का शर्मा ने फिल्मों में नहीं बल्कि मॉडलिंग में अपना करियर बनाना था। अनुष्का शर्मा साल 2007 में अपना मॉडलिंग करियर बनाने के लिए मुंबई में आई थी। और उन्हें साल 2007 में ही फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए बतौर मॉडल पहला ब्रेक मिला था। जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने मॉडलिंग के बाद फिल्मी दुनिया में अपने कदम बढ़ाए और उन्होंने यशराज फिल्म के लिए ऑडिशन दिया।  ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि उनकी पहली फिल्म बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान के साथ कास्ट हुई थी। और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट हुई और अनुष्का के रोल को भी लोगों द्वारा काफी ज्यादा सराहा गया था। उसके बाद उनकी दूसरी फिल्म ‘बदमाश कंपनी’ आयी थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पीट गई थी। लेकिन जब अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म ‘बैंड बाजा बरात’ आयी तो उसने उनके करियर पर चार चांद लगा दिए थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button