मनोरंजन

कंगना रनौत ने 15 साल के करियर में कई तरह के किरदारों से अपने फैन्स को खुश किया है

जाने कंगना रनौत की बेस्ट फिल्मों के बारे में


बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को भला कौन नहीं जनता। आज के समय में कंगना रनौत को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इन दिनों कंगना रनौत  फिल्मों से ज्यादा अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक मुद्दों तक वह बड़े ही अलग अंदाज में अपनी बात रखती है। अगर हम कंगना रनौत के बॉलीवुड करियर की बात करें तो कंगना रनौत इस बॉलीवुड इंडस्ट्री में 15 साल बिता चुकी है। शिमला से वाया चंडीगढ़ और दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंची कंगना रनौत को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक मिसाल माना जाता है। भले कोई भी फिल्ममेकर कंगना का गॉडफादर होने का दम भरता हो लेकिन उन्होंने अपने इस सफर का हर अहम पड़ाव अपनी हिम्मत, हौसले और हुनर से पार किया है। कंगना ने अपने इस 15 साल के करियर में कई दमदार फिल्में की है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म के किरदारों से ही लोगों को चौका दिया था। तो चलिए आज हम आपको कंगना की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनमें उनकी कलाकारी का असली करिश्मा दिखता है।

गैंगस्टर: कंगना रनौत ने अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में खलबली मचा दी थी। इस फिल्म में कंगना रनौत ने एक गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी। कंगना रनौत की पहली फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु द्वारा किया गया था। कंगना रनौत के साथ इस फिल्म में इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा भी मुख्य किरदारों में नजर आए थे। इतना ही नहीं आपको बता दें कि कंगना रनौत को उनकी पहली फिल्म में बेहतरीन अदाकारी के लिए आठ पुरस्कार मिले थे।

फैशन: फिल्म फैशन से ही कंगना रनौत को असल ख्याति प्राप्त हुई थी। कंगना रनौत ने अपनी दूसरी फैशन से ही सभी लोगों को बता दिया था कि उन्हें  सफलता किस्मत के सहारे नहीं बल्कि उनके अभिनय के बदौलत हासिल हुआ है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने फैशन इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई दिखते हुए एक एक मॉडल के रूप में सहायक अभिनेत्री की भूमिका अदा की थी। इसके लिए कंगना रनौत ने फिल्मफेयर से लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार तक हासिल किये थे।

Read More: Death anniversary- जानें ऋषि कपूर कीआखिरी इच्छा क्या थी

Kangana Ranaut Best Films
Image Source- India.com

क्वीन: क्वीन कंगना रनौत के फिल्मी करियर की सबसे सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में कंगना ने रानी का किरदार निभाया था। जिसके लिए उन्होंने फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया था। इस फिल्म में कंगना ने एक साधारण लड़की का किरदार निभाया था। जिसकी शादी आखिरी क्षण में टूट जाती है लेकिन उसके बाद भी लड़की अकेले ही हनीमून पर विदेश जाती है और उसके बाद विदेश जाकर वो अपनी जिंदगी खुलकर जीती है।

कृष 3: सुपरहीरो पर आधारित फिल्म कृष 3 में कंगना रनौत ने काया का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनका मकसद होता है विवेक ओबेरॉय के इशारों पर मानव जाति को नुकसान पहुंचाना। इस फिल्म में कंगना रनौत ने अपने पहनावे से लेकर अदाकारी तक सभी चीजों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदारों में दिखे थे।

Kangana Ranaut Best Films
Image Source- Ytimg

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स: तनु वेड्स मनु को इतनी सफलता मिलने के बाद आनंद एल राय इसका दूसरी पार्ट तनु वेड्स मनु रिटर्न्स लेकर प्रस्तुत हुए। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में तनु और मनु की शादी हो चुकी होती है। लेकिन शादी के बाद दोनों का आपस में मन मुटाव शुरू हो जाता है।  दोनों तलाक लेने के करीब होते है तभी तनु अपने पति को पागल खाने में भर्ती कराकर अपने देश आ जाती है। इसके बाद दोनों धीरे धीरे एक दूसरे से दूर हो जाते हैं। और इसी बीच कहानी में तनु की हमशक्ल की एंट्री होती है। आपको बता दें की इस फिल्म के लिए कंगना को फिल्मफेयर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स पुरस्कार हासिल हुआ था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button